{"_id":"5f00e7918ebc3e42cb0e229d","slug":"fifth-death-from-corona-in-district-mohali-four-new-positive-cases-surfaced-mohali-news-pkl3802590182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कोरोना से पांचवीं मौत, चार नए पॉजिटिव मिले, छह लोग ठीक होकर घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कोरोना से पांचवीं मौत, चार नए पॉजिटिव मिले, छह लोग ठीक होकर घर लौटे
Sun, 05 Jul 2020 02:03 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को जीरकपुर के स्वास्तिक विहार ही रहने वाली एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना की वजह से मौत हो गई। वह ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल थी और अब जिले में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, शनिवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि 6 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है।
विज्ञापन
यह सभी लोग डेराबस्सी और मुबारिकपुर के हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 288 हो गई है। जिसमें से एक्टिव मरीज 65 और स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 218 हो गई है।
विज्ञापन
शनिवार को चार कोरोना पॉजिटिव आए लोगों में पहले से बीमार चल रही फेज-11 निवासी 40 वर्षीय महिला, डेराबस्सी के गांव बेहड़ा में पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आया 44 वर्षीय व्यक्ति, पहले से बीमार चल रहा जीरकपुर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति और डेराबस्सी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 6 महिलाएं डिस्चार्ज की गई हैं, ये सभी डेराबस्सी और मुबारिकपुर निवासी हैं। मिली जानकारी के मुुताबिक दो माह पहले एक बार मोहाली कोरोना मुक्त हो गया था। लेकिन इंटर स्टेट मूवमेंट शुरू होने से मोहाली में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। दिल्ली, यूपी और मुंबई से आए लोग सबसे ज्यादा कोरोना के शिकार हुए हैं। इस दौरान जिले में 5 माइक्रो जोन बनाए गए हैं।