फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fencing done at Chhatbir Zoo at a cost of Rs. 1.33 crore, road accidents will reduce

Mohali News: चिड़ियाघर छतबीड़ में 1.33 करोड़ से की तारबंदी, सड़क हादसों में आएगी कमी

Fri, 25 Apr 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fencing done at Chhatbir Zoo at a cost of Rs. 1.33 crore, road accidents will reduce
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से तारबंदी का काम पूरा कर लिया गया है। इसका उद्घाटन जंगलात एवं वन्य जीव सरंक्षण मंत्री लाल चंद कटारू चक ने किया। उन्होंने बताया कि तारबंदी से सड़क दुर्घटनाएं रोकने में सफलता मिलेगी। इस दौरान चिड़ियाघर में मंत्री कटारू चक ने छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में समय-समय पर बढ़ोतरी करना बहुत जरूरी हो जाता है ताकि यहां के जीव-जंतुओं और जानवरों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके और यहां आने वाले पर्यटकों को भी प्रकृति की सुंदरता का एहसास हो सके।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि चिड़ियाघर छतबीड़ में आने वाले दर्शकों, खासकर स्कूल और कॉलेज के बच्चों में जंगली जीवों के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से बर्ड ओरिएंटेशन सेंटर की पुरानी इमारत का नवीनीकरण कर वाइल्डलाइफ सिनेमा तैयार किया है। इस सिनेमा में दर्शकों को वन्य जीव फिल्में दिखाई जाएंगी और एक बार में 25 से 30 लोग इस सुविधा के तहत वन्य जीव फिल्म देख सकेंगे। इस सिनेमा में दिखायी जाने वाली वन्य जीवों की फिल्मों के लिए कोई टिकट नहीं ली जाएगी। वहीं गर्मी के मौसम में पीने के पानी की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए दो ड्रिंकिंग वाटर पॉइंट्स (एक एंट्री गेट के नजदीक और दूसरा वॉक-इन-एवियरी के नजदीक) स्थापित किए गए हैं ताकि आने वाले गर्मियों के दिनों में सेलानियों के लिए पीने वाले की समस्या ना आए। इससे पहले चिड़ियाघर में केवल तीन ही ड्रिंकिंग वाटर पॉइंट्स थे। दो नए ड्रिंकिंग वाटर पॉइंट्स की स्थापित करने के बाद अब कुल पांच ड्रिंकिंग वाटर पॉइंट्स हो जाएंगे। जिस से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, छत्तबीड़ चिड़ियाघर के फील्ड डायरेक्टर नीरज कुमार, मुख्य वनपाल व वन्य जीव विभाग से सागर सेतिया आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed