फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fear of electricity workers among shopkeepers, market remained closed due to fear of challan

दुकानदारों में बिजली कर्मचारियों का खौफ, चालान के डर से बंद रहा बाजार

Wed, 06 Apr 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fear of electricity workers among shopkeepers, market remained closed due to fear of challan
नयागांव। इलाके में पिछले तीन दिन से लगातार बिजली विभाग की ओर से दुकानदारों के चालान काटे जा रहे हैं। इस कारण चालान के डर से बाजार मंगलवार को बाजार बंद रहा। इलाके में व्यावसायिक बिजली मीटर बंद होने के कारण दुकानदार अपनी दुकानों में घरेलू बिजली मीटर का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मंगलवार को दुकानदारों ने एक बैठक कर निर्णय लिया कि अगर सरकार की ओर से इस कार्रवाई को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिन से बिजली विभाग की कार्रवाई के कारण मंगलवार को पूरा बाजार बंद रहा। दुकानदारों को डर था कि बिजली विभाग के कर्मचारी आकर चालान काट देंगे। इसी डर के कारण दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोली। मंगलवार शाम मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन एवं शक्ति मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से सरकार के खिलाफ निर्णय लिया गया। इस मौके पर सभी दुकानदारों ने तय किया कि अगर विधायक और सरकार की ओर से इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया तो, सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जगदीश चंद्र, सकीना, मगर सिंह, किशोर चंद विनोद मेहरा, नीरज कुमार, तरुण शर्मा, उमेश कुमार गुलियानी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed