{"_id":"6000a8308ebc3e30d26936aa","slug":"fear-of-bird-flu-seven-crows-found-dead-in-cremation-ground-mohali-news-pkl4006567155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू की आशंका... श्मशान घाट में सात कौए मरे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू की आशंका... श्मशान घाट में सात कौए मरे मिले
विज्ञापन
मोहाली। शहर में कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू का खतरा भी मंडरा रहा है। क्योंकि कई जगह कौओं और कबूतरों के मरने के मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को सेक्टर-57 स्थित शमशान घाट में अलग-अलग जगह आधा दर्जन से अधिक पक्षी मरे हुए मिले। श्मशान घाट के कर्मचारी ने देखा कि चार कौए मरे पड़े थे। जबकि तीन 11 बजे तक जीवित थे और जमीन पर पड़े हुए थे। सूचना पर पशु पालन विभाग के कर्मचारी इनको उठाकर पशुपालन विभाग की बलौंगी स्थित डिस्पेंसरी में ले गए। वहां से इनके सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे जाएंगे।
इस बारे में पंडित नरिंदर पांडे ने बताया कि यह कौए श्मशान घाट के अंदर लगे पेड़ों के नीचे गिरे मिले और इनको देखकर लगता था कि यह किसी वायरस का शिकार हुए हैं। जब मौके पर पुलिस ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि वह तो सिर्फ मुर्गे-मुर्गियों के ही सैंपल ले रहे हैं और अन्य पक्षियों की जांच का काम जंगली जीव विभाग का है।
वहीं, डिवीजनल फारेस्ट अधिकारी मोनिका यादव ने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में है और इस बारे में उनकी पशुपालन विभाग की उप निदेशक डॉ. संगीता के साथ बात भी हुई है और वह अपने कर्मचारी भेज रहे हैं। वह मरे हुए पक्षियों को उठाकर इनके सैंपल जालंधर भेजेंगे। वहां से रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।