फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fateh Minar built by spending crores, how to see it from the bad road

करोड़ों खर्च कर बनाई फतेह मीनार, बदहाल सड़क से कैसे करें दीदार

Tue, 03 May 2022 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fateh Minar built by spending crores, how to see it from the bad road
करोड़ों खर्च कर बनाई फतेह मीनार, बदहाल सड़क से कैसे करें दीदार
विज्ञापन

क्रासर - चप्पड़चिड़ी जाने वाली सड़क दे गई जवाब, रोजाना हजारों लोग हो रहे परेशान
खास बात
सड़क पर पड़े हुए गड्ढोें में वाहन तो दूर, पैदल चलने में भी लोगों को आ रही दिक्कत
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। करोड़ों रुपये खर्च करके राज्य सरकार की ओर से चप्पड़चिड़ी में बनाई देश की सबसे ऊंची फतेह मीनार तक पहुंचने की राह आसान नहीं रह गई है। यहां तक जाने वाली सड़क पर कई फुट गहरे बने गड्ढों से यह पूरी तरह से टूट चुकी है। इससे आम लोग ही नहीं, बल्कि इस मीनार को देखने के लिए देश-विदेश से पहुंचने वाले लोग भी परेशानी उठा रहे हैं। जबकि जिला प्रशासन की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही है। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में तुरंत कार्रवाई की गुहार लगाई है, ताकि लोगों को मुश्किल न उठानी पड़े।
फतेह मीनार समेत कई गांव को जोड़ने के लिए मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ से चप्पड़चिड़ी के लिए सड़क जाती है। इस सड़क पर सुबह से लेकर शाम तक करीब दस हजार वाहन गुजरते हैं। इतना ही नहीं आपात समय में यह सड़क लाइफ लाइन का काम करती है। लेकिन मोहाली की तरफ से शुरूआत में तो यह सड़क सही है, लेकिन गांव से मीनार तक जाने वाली सड़क पूरी तरह खस्ताहाल में है। जिससे हर समय हादसों का डर बना रहता है। लोगों की मानें तो करीब दो साल से सड़क की मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि इस चक्कर में अब लोगों को लांडरां से होकर करीब आठ किलोमीटर दूर से होकर जाना पड़ रहा है, जबकि इस रास्ते से यह सफर छह किलोमीटर का है। सड़क टूटने की वजह इलाके के एक निजी कंपनी के ट्रैक्टर और कई हाउसिंग प्रोजेक्टों के लिए आने वाले वाहन हैं। लोगों का कहना है कि यह वाहन ओवरलोड होते हैं। प्रशासन को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

हर साल करीब दो लाख पर्यटक गांव चप्पड़चिड़ी में फतेह मीनार को देखने के लिए पहुंचते हैं। यह देश की सबसे ऊंची 328 फुट की फतेह बुर्ज मीनार बनाई गई है। इस जगह पर बाबा बंदा सिंह बहादुर की ओर से सरहिंद फतेह की गई थी। इस बुर्ज का साल 2011 में लोकार्पण किया गया था। इस यादगार में बाबा बंदा सिंह बहादुर के अलावा कई बुतों के साथ-साथ म्यूजियम बनाए गए हैं। यहां पर रोजाना मोहाली ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। कोरोना से पहले एक साल में करीब दो लाख लोग आते हैं। वहीं, अब इस सड़क की जिम्मेदारी 15 साल से निजी कंपनी संभालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से रहता है घुप अंधेरा
गांव चप्पड़चिड़ी तक मोहाली की तरफ से जाने वाली सड़क काफी खस्ता हालत में है। इस पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे इलाके की खूबसूरती पर ग्रहण लग रहा है। इतना ही नहीं कूड़े के ढेरों पर रात के समय आग लगा देने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। जबकि इस रोड पर अभी तक स्ट्रीट लाइट्स तक नहीं लग पाई हैं, जिससे यहां रात को घुप अंधेरा रहता है और आवाजाही में भारी दिक्कत होती है। इस चीज का फायदा अपराधी भी उठाते हैं। कुछ दिन पहले यहां पर कई आपराधिक वारदातें भी हो चुकी हैं। लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि यहां पर स्ट्रीट लाइट्स जरूर लगनी चाहिए, जिससे रात के समय लोगों को आवाजाही में दिक्कत न उठानी पड़े।

जल्द सुधारी जाएगी सड़कों की हालत
गांव चप्पड़चिड़ी समेत इलाके की सभी सड़कों को पहले के आधार पर जल्द सुधारा जाएगा। इलाके के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा। -कुलवंत सिंह, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed