फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   farued

अब रेलवे में जाली दस्तावेजों से हासिल की नौकरी

Tue, 24 Sep 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
farued
मोहाली। रेलवे में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के जाली दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। इसकी पोल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में पहुंचे सर्टिफिकेट की वेरिफिकेशन से खुली है। इसके बाद बोर्ड ने आरोपी व्यक्ति को अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया है। साथ ही इस संबंधी जानकारी रेलवे को भेज दी है। वहीं, अब आरोपी पर रेलवे द्वारा कार्रवाई की जानी है। बोर्ड ने कहा कि इस संबंधी केस दर्ज करने के बाद बोर्ड को सूचित किया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड में कुछ समय पहले नॉर्दर्न रेलवे के आफिस से एक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचा था। यह सर्टिफिकेट कक्षा दसवीं का था जो जिला तरनतारन का था। वह बोर्ड द्वारा 2017 में जारी किया गया दिखाया गया था। जब बोर्ड द्वारा उक्त सर्टिफिकेट की वेरिफिकेशन की गई तो बोर्ड अधिकारियों के होश उड़ गए। सर्टिफिकेट हूबहू उनके सर्टिफिकेट की तरह था लेकिन उसका रिकॉर्ड से कहीं भी मेल नहीं हो रहा था। इसके बाद बोर्ड ने सारे तथ्य को देखते हुए उक्त व्यक्ति को अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया। साथ ही इस संबंधी उच्च कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिख दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड में हर माह दो हजार के करीब सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। जो सर्टिफिकेट फर्जी पाए जाते हैं उन्हें बोर्ड द्वारा अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं भी जाली दस्तावेजों से हासिल कर चुकी हैं नौकरियां
जानकारी के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों से नौकरियां हासिल करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के केस सामने आ चुके हैं। जब रेलवे, यूनिवर्सिटीस, सेना और सरकारी अस्पतालों में पीएसईबी के दस्तावेजों से नौकरियां हासिल की गई हैं। बोर्ड ने उक्त लोगों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed