फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmer leaders lifted the blockade after a case was registered against three people.

Mohali News: तीन लोगों पर मामला दर्ज होने के बाद किसान नेताओं ने खोला जाम

Wed, 03 Dec 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders lifted the blockade after a case was registered against three people.
कुराली। भाजपा नेता की गाड़ी को रास्ता देने को लेकर हुए विवाद के बाद माजरी चौक पर लगा जाम केस दर्ज करने के बाद समाप्त हो गया। देर रात पुलिस ने दो अज्ञात लोगों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार देर शाम चमकौर साहिब के पास पेपर मिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रही संघर्ष कमेटी श्री चमकौर साहिब मोर्चा के नेता खुशिंदर सिंह जंड और नेता कमलदीप सैनी की गाड़ियों को रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया था। किसान नेताओं का कहना था कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय भाजपा नेता और उनके साथियों का साथ दे रही थी। इसके विरोध में नाराज किसान संगठनों और मोर्चा ने माजरी चौक पर जाम लगा दिया। खुशिंदर सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर इंसाफ और कार्रवाई की मांग की थी। संघर्ष को गंभीर होता देख एसएचओ योगेश कुमार ने खुशिंदर सिंह की लिखित शिकायत पर कार्रवाई कर मनीष गौतम और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed