फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Famous brand fake tea leaf company busted

नामी ब्रांड की नकली चाय पत्ती बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़

Wed, 13 Oct 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Famous brand fake tea leaf company busted
मोहाली। पुलिस ने एक नामी ब्रांड की नकली चाय पत्ती बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आशीष तिवारी, समीर और दीपक के रूप में हुई है, जो बलटाना क्षेत्र में एक छोटी फैक्टरी चलाकर यहां नकली चाय पत्ती तैयार करके दुकानदारों को सप्लाई करते थे। पकड़ी गई इस नकली चाय पत्ती की कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में स्पीट नेटवर्क चंडीगढ़ नामक कंपनी के निदेशक रमेश दत्त और चंद्रशेखर ने बताया कि मार्केट में टाटा ब्रांड की नकली चाय पत्ती सप्लाई की जा रही है। वहीं, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राहक ने चाय पत्ती की क्वालिटी को लेकर दुकानदार से इसकी शिकायत की। इसके बाद मामला टाटा कंपनी के बड़े अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने अपने स्तर पर मार्केट में अपनी चाय पत्ती के स्टॉक कर जांच शुरू कर दी। इस जांच में सामने आया कि उनकी कंपनी के पैकेटों में नकली चाय पत्ती डालकर मार्केट में सप्लाई की जा रही है और यह गोरखधंधा बड़े स्तर पर चल रहा है। इससे उनकी कंपनी और सरकार के टैक्स को भारी चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मामले की शिकायत के बाद मंगलवार सुबह फेज-9 स्थित कुंभड़ा लाइट पर टाटा ऐस नामक टेम्पो को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर से करीब 7 लाख रुपये की नकली चाय पत्ती के पैकेट बरामद हुए। टेम्पो से बरामद हुए सामान की टाटा कंपनी के अधिकारियों ने जांच की तो यह सभी पैकेट नकली चाय पत्ती से भरे थे। पुलिस ने आरोपी टेम्पो सवार समीर और दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक और आरोपी आशीष तिवारी भी पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed