फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Family uproar over Corona infected death in Zirakpur, doctors accused of negligence

जीरकपुर में कोरोना संक्रमित की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 15 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Family uproar over Corona infected death in Zirakpur, doctors accused of negligence
जीरकपुर। शुक्रवार को शहर के लाइफ लाइन अस्पताल में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत करवाया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की है। मृतक परमजीत सिंह की पत्नी अनुदीप ने बताया कि वह नोएडा के रहने वाले हैं। पिछले महीने की 26 तारीख को दिल्ली और नोएडा के अस्पतालों में बेड न मिलने के कारण परमजीत सिंह को यहां भर्ती करवाया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने अब तक 9 लाख रुपये ले लिए थे और लगभग सभी दवाइयां बाहर से मंगवाई जा रही थीं।
विज्ञापन

सही तरीके से इलाज नहीं होने के कारण उनके पति की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि परमजीत सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उच्चस्तरीय वेंटिलेटर लगा होने के कारण अस्पताल वालों ने कहा कि अगर आप इन्हें कहीं और लेकर जाओगे तो रास्ते में मौत भी हो सकती है। इसके बाद उन्हें यहीं रहने दिया, लेकिन यहां पर शुक्रवार को उनके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी का कहना है कि उनके पति के चेहरे पर खून के निशान भी थे। पुलिस और प्रशासन भी इस अस्पताल के साथ मिला हुआ है, क्योंकि इस अस्पताल में मरीजों की मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा होने के बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सभी आरोप बेबुनियाद
अस्पताल के एमडी प्रवीन गोयल का कहना है कि मृतक के परिजनों के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। 26 अप्रैल की रात को यह मरीज अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मरीज की हालत नाजुक थी पर 14 दिन बाद मरीज काफी हद तक ठीक हो गया था। इस महीने की 9 तारीख की रात को मृतक के परिवार वाले मरीज को किसी और अस्पताल में ले जाने वाले थे, लेकिन कुछ परेशानी होने के चलते वापस यहीं ले आए। तब तक मरीज की हालत बिगड़ चुकी थी और शुक्रवार को मौत हो गई।

दो दिन पहले भी इसी अस्पताल में हुआ था हंगामा
दो दिन पहले भी इसी अस्पताल में एक मरीज की मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। मृतक के परिजनों ने यही आरोप लगाए थे कि ज्यादा पैसे बनाने के चक्कर में मरीजों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शुक्रवार को इस मामले संबंधी एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया की मृतक के परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं दी है। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल में पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed