{"_id":"648f6a790b541cb8b30fd3b6","slug":"facilities-were-not-given-the-people-of-purab-premium-apartment-came-out-against-gamada-mohali-news-c-71-1-mli1001-1897-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सुविधाएं नहीं दीं, गमाडा के खिलाफ उतरे पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सुविधाएं नहीं दीं, गमाडा के खिलाफ उतरे पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट के लोग
विज्ञापन
मोहाली। अपनी कमाई खर्च कर सपनों का घर खरीदकर जब कोई परिवार उसमें रहने के लिए आता है तो सोचता है कि बाकी की जिंदगी उसकी सुकून से कटेगी। यह बात गमाडा की ओर से बनाई गई इलाके की प्रसिद्ध हाउसिंग सोसायटी पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में रह रहे लोगों पर सही नहीं बैठ रही है। यहां रह रहे लोगों का कहना है कि गमाडा ने उन्हें कई सुविधाएं देने के सपने दिखाकर उनसे सभी सुविधाएं देने का वायदा किया था और उनके पैसे निवेश करवाए थे। लेकिन इसके बाद से अब तक उन्हें कई सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं।
इलाके की प्रसिद्ध पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट सोसायटी में पंजाबी इंडस्ट्री की कई हस्तियां रहती हैं। इसके अलावा वहां पर रह रहे करीब 900 परिवारों ने गमाडा के प्रति विरोध जताने के लिए एक अनूठा तरीका निकाला है। उन्होंने अपने फ्लैट के बाहर कई फ्लेक्स लगाए हैं। इनमें गमाडा की ओर से बताई गई सुविधाएं न मिलने के बारे में बताकर मेंटेनेंस चार्ज तब तक नहीं देने की बात की है, जब तक वायदे के मुताबिक सुविधाएं नहीं दी जातीं।
लोगों का कहना है कि गमाडा उनसे हर महीने लाखों रुपये मेंटेनेंस चार्ज के नाम पर वसूलने के बावजूद उन्हें अब तक वादे के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पाया है। वायदे के अनुसार सुविधाएं नहीं देने पर 4 मई को गमाडा को राष्ट्रीय लोक अदालत की ओर से प्रति अलॉटी 50 हजार रुपये जुर्माना लगा चुका है।
विज्ञापन
गमाडा को आज हासिल करने होंगे कंपलीशन सर्टिफिकेट
राष्ट्रीय लोक अदालत की ओर से चार मई को जारी किए गए फैसले के मुताबिक 45 दिन के अंदर गमाडा को कंपलीशन और ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट हासिल करने के आदेश हुए थे। इसके तहत अदालत ने आदेश में कहा था कि गमाडा को यह सर्टिफिकेट हासिल करने होंगे। इन्हें हासिल नहीं करने की सूरत में अदालत गमाडा को फिर से जुर्माना लगा सकती है।