फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Excise department caught liquor hidden in the generator of the restaurant

Mohali News: एक्साइज विभाग ने रेस्टोरेंट के जेनरेटर में छिपाकर रखी शराब पकड़ी

Fri, 27 Sep 2024 09:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Excise department caught liquor hidden in the generator of the restaurant
खरड़। एक्साइज विभाग और पुलिस ने लांडरां रोड पर मिक्की रेस्टोरेंट पर दबिश देकर वहां से अवैध शराब और बीयर की कई पेटियां बरामद की हैं। चंडीगढ़ मार्का शराब को दुकान के बाहर लगे साइलेंस जेनरेटर में छिपाकर रखा गया था। विभाग के इंस्पेक्टर विकास भटेजा ने बताया कि यह कार्रवाई विभाग के कमिश्नर वरुण रूजम और सहायक एक्साइज कमिश्नर अशोक चिलहोत्रा के दिशानिर्देशों पर की गई है। उन्हें सूचना मिली थी कि इस दुकान पर अवैध शराब रखी है। जो कि रात के समय ग्राहकों को बेची जाती है। इसके बाद उत्पाद विभाग ने स्थानीय पुलिस की मदद से वीरवार दोपहर को दबिश देकर जेनरेटर और दुकान में अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई शराब बरामद कर ली। उन्होंने बताया दबिश के दौरान 105 बोतल बीयर की और 37 बोतल महंगी अंग्रेजी शराब और व्हिस्की की बरामद की गई हैं। इस दौरान रेस्टोरेंट का मालिक मौके से फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि शराब को कब्जे में लेकर मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed