फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Exams will start from 16th March to 16th and 8th March to 22nd March

5वीं की 16 मार्च और 8वीं की 22 मार्च से शुरू होगी परीक्षाएं

Thu, 14 Jan 2021 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Exams will start from 16th March to 16th and 8th March to 22nd March
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से दसवीं और 12वीं की डेटशीट के बाद बुधवार को 5वीं और 8वीं की डेटशीट घोषित कर दी गई। 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से 23 मार्च तक चलेंगी। जबकि 8वीं की परीक्षा 22 मार्च से 7 अप्रैल तक होगी। इसके बाद प्रेक्टिकल परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होंगी। परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। वहीं, बोर्ड ने परीक्षा संबंधी पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोनों कक्षाओं की पहले लिखित परीक्षाएं होंगी। लिखित परीक्षा का समय 9 से सवा 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद 24 से 27 मार्च तक 5वीं कक्षा की प्रेक्टिकल परीक्षाएं होंगी। यह सभी परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होगी। जबकि 8वीं की परीक्षा 8 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होगी। परीक्षा संबंधी छात्रों को कोई परेशानी न आए। इसके लिए बोर्ड की तरफ से स्पेशल कंट्रोल रूम बनाए गए है। वहीं, रोल नंबर संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए जिला वाइज नंबर जारी किए गए हैं। बोर्ड की वेबसाइट से नंबर लेकर कोई भी छात्र या उनके परिजन फोन कर और अधिक जानकारी ले सकते हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा पहरा मजबूत रहेगा।
विज्ञापन

पांचवीं की डेटशीट
सोलह मार्च - पहली पंजाबी भाषा, हिंदी व उर्दू
17 मार्च - अंग्रेजी
18 मार्च - दूसरी भाषा पंजाबी, हिंदी व उर्द
19 मार्च - वातावरण शिक्षा
20 मार्च - गणित
23 मार्च - स्वागत जिंदगी
-----------------------
8वीं की डेटशीट
22 मार्च -पहली पंजाबी भाषा, हिंदी, उर्द
23 मार्च - स्वागत जिंदगी
25 मार्च - विज्ञान
26 मार्च - अंग्रेजी
30 मार्च - गणित
01 अप्रैल- दूसरी भाषा पंजाबी, हिंदी, उर्द
03 अप्रैल - सेहत एवं शारीरिक शिक्षा
05 अप्रैल - सामाजिक विज्ञान
06 अप्रैल - कंप्यूटर साइंस
07 अप्रैल - चुनिंदा विषय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed