{"_id":"5ff8c63b8ebc3e31965c4eb6","slug":"ex-servicemen-get-back-10-50-lakhs-which-cheated-in-the-name-of-job-mohali-news-pkl3999975105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर पूर्व सैनिकों से ठगे गए 10.50 लाख वापस दिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर पूर्व सैनिकों से ठगे गए 10.50 लाख वापस दिलाए
विज्ञापन
मोहाली। देश की सरहदों की रक्षा करने वाले पूर्व फौजियों से नौकरी के नाम पर ठगी गई रकम को वापस दिलाने के काम में पंजाब एक्स सर्विसमैन ग्रीवांस सेल शिद्दत से जुटी है। चंडीगढ़ की एक ठग कंपनी से ग्रीवासं सैल ने तीन पूर्व फौजियों के साढ़े 10 लाख रुपये वापस दिलाए हैं।
पंजाब एक्स सर्विसमैन ग्रीवांस सेल के प्रधान रिटायर्ड कर्नल एसएस सोही ने बताया कि उनकी संस्था पूर्व फौजियों की मेहनत की कमाई को यूं लुटने नहीं देगी। कुछ ठग कंपनियां नौकरी के नाम पर भोले भाले पूर्व सैनिकों को अपने झांसे में लेकर रकम ऐंठ लेती हैं। इसके बाद उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। ऐसी ही कंपनियों के खिलाफ हमने यह मुहिम छेड़ रखी है। हमारी संस्था ने पिछले साल नवंबर में पूर्व फौजी को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे गए तीन लाख रुपये वापस दिलाए थे।
एसएस सोही ने बताया कि चंडीगढ़ की एक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी ने गुरदासपुर के सूबेदार धर्मपाल, पंचकूला के हवलदार श्रीकृष्णा और बटाला से पूर्व फौजी सतनाम सिंह से कंपनी ने पैसे ठग लिए। पीड़ितों ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कंपनी के खिलाफ चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। सात जनवरी को इस कंपनी के अधिकारी पुलिस के सामने पेश हुए और इन तीनों पूर्व फौजियों से ली गई साढ़े 10 लाख रुपये की राशि लौटा दी।