फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ex-neighbors beat, rob man walking

Mohali News: पूर्व पड़ोसियों ने सैर कर रहे व्यक्ती को पीटा, लूटपाट

Mon, 17 Jun 2024 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Ex-neighbors beat, rob man walking
पांच हजार कैश और सोने की चेन निकाली, घायल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-6 में सैर करने गए व्यक्ति को पूर्व पड़ोसी ने पहले जातिसूचक शब्द कहे फिर मारपीट की। इस मारपीट में घायल के मुंह पर चोट आई। साथ ही मारपीट में हमलावरों ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये और उसके गले में पहनी सोने की चेन भी निकाल ली। इसके बाद फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।

फेज-6 निवासी विनोद ने बताया कि वह रोजाना फेज-6 के पार्क में शाम को सैर करने के लिए जाता है। गत रविवार करीब सात बजे वह जब सैर करने के लिए घर के पास पार्क में गया, तो वहां उसके पूर्व दो पड़ोसी भाई भी मौजूद थे। उनमें से एक भाई ने शराब पी हुई थी। एक भाई उसे बुलाकर मजाक उड़ाने लगा, और मजाक मजाक में वह उसे जातिसूचक शब्द कहने लगा। इस पर जब उसने उसे चुप होने के लिए कहा तो शराब पी हुए पड़ोसी ने उसको थप्पड़ मार दिया। जब बदले में बचाव के लिए उसने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की तो दूसरे भाई ने जेब से तेजधार चाकू निकाल के उसके मुंह पर वार कर दिया, जिससे उसकी नाक, गाल और हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद दोनों ने उसकी जेब से पैसे और उसकी सोने की चेन निकाली और फरार हो गए। बाद में घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed