फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Even on court orders, street vendors are not being sent to vending zones

अदालत के आदेश पर भी वेंडिंग जोन में नहीं भेजे जा रहे रेहड़ी-फड़ी वाल

Sun, 01 Nov 2020 01:38 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Even on court orders, street vendors are not being sent to vending zones
मोहाली। वीआईपी शहर के फेज-11 में लंबे समय से रेहड़ी-फड़ी वाले काबिज हैं। इन रेहड़ी-फड़ी वालों के अवैध कब्जे के कारण आ रही समस्यों को लेकर फेज-11 के लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने फेज-11 के लोगों के हक में फैसला देते हुए प्रशासन को छह महीने के अंदर इन्हें यहां से वेंडिंग जोन में जगह देने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद अभी तक इन रेहड़ी-फड़ियों के अवैध कब्जे से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी वालों के अवैध कब्जे को लेकर फेज-11 के लोगों को अदालत से तो राहत मिल गई है, लेकिन अब गेंद प्रशासन के पाले में है। इन रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाने के लिए मोहाली पुलिस को आदेश भेजे गए हैं कि पुलिस गमाडा एवं नगर निगम के साथ मिलकर मोहाली के सभी रेहड़ी-फड़ी वालों के अवैध कब्जे हटाकर इन्हें वेंडिंग जोन में भेजा जाए। फेज-11 की सड़क के दोनों ओर खड़े इन रेहड़ी-फड़ी वालों के कारण यहां के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। मोहाली में 15 से 20 ऐसी जगह हैं, जहां अवैध रेहड़ी-फड़ी वाले कब्जा करके बैठे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी इन लोगों के आगे बेबस नजर आ रहा है। फेज-11 के लोग इन रेहड़ी-फड़ी वालों से छुटकारा चाहते हैं। लोगों का कहना है कि रेहड़ी-फड़ी वाले बेखौफ होकर रात के समय बैटरियों की लाइट में 11-12 बजे तक शराब पीकर बैठे रहते हैं और गंदगी फैला कर चले जाते हैं।
विज्ञापन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के बाद भी प्रशासन इन्हें यहां से हटाने की कार्रवाई नहीं कर रहा। वहीं फेज-11 के रेजिंडेस एसोसिएशन वेलफेयर के सदस्यों ने बताया की अदालत का आदेश आने के बाद भी पुलिस ने सिर्फ एक बार ही इन्हें यहां से हटाने की कार्रवाई की थी। नगर निगम भी इन लोगों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठा पाया है। लोगों का आरोप है कि निगम सहित पुलिस भी इन रेहड़ी-फड़ी वालों को यहां से हटाने में असमर्थ दिख रही है। एसोसिएशन का आरोप है कि कुछ ऐसे लोग हैं जो यहां रेहड़ी लगवाने के पैसे भी वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed