फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Even after three days there is no clue of Rajesh's killers, SIT formed

Mohali News: तीन दिन बाद भी राजेश के हत्यारों का सुराग नहीं, एसआईटी गठित

Thu, 07 Mar 2024 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Even after three days there is no clue of Rajesh's killers, SIT formed
मोहाली। जम्मू के कुख्यात गैंगस्टर राजेश डोगरा की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मोहाली पुलिस अब तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। एसएसपी ने राजेश डोगरा हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी में एसपी (डी) ज्योति यादव, डीएसपी गुरशेर संधू और इंस्पेक्टर शिव कुमार शामिल हैं। हत्या की वारदात के बाद से ही राजेश डोगरा का एक साथी राजीव शर्मा उर्फ बंटी पुलिस हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जम्मू पुलिस को भी जांच में शामिल किया गया है। जम्मू पुलिस वहां की स्थानीय हिस्ट्रीशीटरो से सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, हत्यारों की धरपकड़ के लिए मोहाली पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वारदात स्थल के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नजर आ रही ब्रेजा कार की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, पुलिस हिरासत में चल रहे राजीव शर्मा उर्फ बंटी की पत्नी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनके और मृतक राजेश डोगरा के बीच कोई संबंध नहीं था। राजेश की हत्या की वजह से किसी ने यह अफवाह उड़ाई थी। उन्होंने कहा कि राजेश और उनके पति बंटी दोनों एक साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे और दोनों का बिजनेस घर के बाहर ही रहता था। उनकी राजेश के साथ कभी कोई मीटिंग नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनके पिता की आज मोहाली के एसएसपी से बात हुई है और अभी तक बंटी को पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी नहीं बनाया है और उनसे पूछताछ ही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed