{"_id":"6745af67c69dac055204b6f4","slug":"ett-teachers-protesting-in-mohali-demanding-joining-entered-dpi-office-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआई दफ्तर में घुसे सैकड़ों शिक्षक: मोहाली में ज्वाइनिंग की मांग को लेकर धरना दे रहे ईटीटी अध्यापक हुए उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआई दफ्तर में घुसे सैकड़ों शिक्षक: मोहाली में ज्वाइनिंग की मांग को लेकर धरना दे रहे ईटीटी अध्यापक हुए उग्र
Tue, 26 Nov 2024 04:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:54 PM IST
सार
मोहाली स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डीपीआई ऑफिस में सैकड़ों शिक्षक घुस गए हैं। ज्वाइनिंग की मांग को लेकर धरना दे रहे सैकड़ों ईटीटी शिक्षक मंगलवार दोपहर बाद डीपीआई दफ्तर में घुस आए। हालांकि पुलिस ने भी उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
डीपीआई दफ्तर में घुसने के लिए भागते शिक्षक
- फोटो : संवाद
विस्तार
लंबे समय से ज्वाइंनिंग की मांग कर रहे ईटीटी काडर के 5994 शिक्षक मंगलवार को डीपीआई दफ्तर में घुस गए। ये सभी शिक्षक नौकरी की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को सैकड़ों शिक्षक डीपीआई ऑफिस के अंदर पहुंच गए। शिक्षकों ने पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले सोमवार को भी अध्यापकों ने डीपीआई दफ्तर के अंदर जाने की कोशिश की थी, परंतु पुलिस ने इनको रोक लिया था।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार शिक्षक सुबह 10 बजे गुरुद्वारा अंब साहिब में इकट्ठा हुए, जहां विभिन्न नेताओं ने संबोधन किया। इसके बाद उन्होंने विशाल रोष मार्च निकालते हुए डीपीआई दफ्तर की पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रवाना हुए और दोपहर बाद डीपीआई कार्यालय में घुस गए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट का बहाना बनाकर ज्वाइनिंग प्रक्रिया को रोका
यूनियन नेता बलिहार सिंह, हरजीत बुढलाडा, बंटी कंबोज, गुरसंगत बुढलाडा, बग्गा खुडाल, परमपाल फाजिलका, मनप्रीत मंसा और हरीश कंबोज ने बताया कि ईटीटी 5994 भर्ती पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाई है, लेकिन शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने हाईकोर्ट से रोक लगे होने का बहाना बनाकर ज्वाइनिंग प्रक्रिया को रोका हुआ है। ईटीटी 2364 भर्ती की प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट 25 जुलाई 2024 को और 5994 भर्ती की प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट 1 सितंबर 2024 को जारी की जा चुकी है, लेकिन अब तक शिक्षा विभाग ने ज्वाइनिंग नहीं दी।
विज्ञापन
तुरंत ज्वाइनिंग देने की मंजूरी दी थी
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के चार हलकों में चुनावी कारणों से शिक्षा विभाग ने चुनाव आचार संहिता का बहाना बनाकर भर्ती प्रक्रिया रोक दी थी, लेकिन भारतीय चुनाव आयोग ने 14 अक्तूबर 2024 को इस भर्ती प्रक्रिया पर कोई रोक न लगाते हुए तुरंत ज्वाइनिंग देने की मंजूरी दी थी। इसके बाद 19 नवंबर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने किसी भी प्रकार की रोक का उल्लेख नहीं किया और सुनवाई की अगली तारीख 17 जनवरी 2025 तय की। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी हुई है जबकि कोर्ट के आदेश में इस प्रकार की कोई भी रोक नहीं है।