फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ETT teachers blocked the highway in Kharar of Punjab

सीएम चन्नी के शहर में प्रदर्शन: बेरोजगार अध्यापकों ने खरड़-चंडीगढ़ हाईवे किया जाम, वाहनों की लंबी कतारें लगीं

Tue, 28 Sep 2021 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Sep 2021 08:20 PM IST
सार

पंजाब के खरड़ में बेरोजगार अध्यापकों ने मंगलवार शाम को प्रदर्शन किया। अध्यापकों के प्रदर्शन की वजह से शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। 
 

विज्ञापन
ETT teachers blocked the highway in Kharar of Punjab
खरड़ में लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के शहर खरड़ से गुजरने वाले खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर मंगलवार शाम ईटीटी अध्यापकों ने जाम लगा दिया। इससे कई राज्यों को जाने वाले लोग फंस गए। खरड़ से लेकर मोहाली तक हाईवे पर जाम लग गया। ऐसी ही स्थिति खरड़ से कुराली और लुधियाना की तरफ बन गई। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है। साथ ही सभी सड़कों के ट्रैफिक को डायवर्ट किया। बताया जा रहा है कि करीब पांच किमी लंबा जाम लगा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ईटीटी अध्यापक काफी समय से नियमित करने की मांग कर रहे हैं। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पटियाला में प्रदर्शन किया लेकिन सीएम बदलते ही खरड़ का रुख कर दिया। सूत्रों के अनुसार अध्यापकों ने मंगलवार सुबह से ही खरड़ पहुंचना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


काफी समय तक वे पार्क में बैठकर रणनीति बनाते रहे। दोपहर एक बजे तक जब राज्य के सभी अध्यापक खरड़ पहुंचे तो उन्होंने अपना प्रदर्शन शुरू किया। साथ ही सीएम आवास की तरफ बढ़े लेकिन वहां पर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। ऐसे में सफल नहीं हो पाए। हालांकि अध्यापकों के इस धरने से आम लोग दिक्कत में आ गए, क्योंकि सीएम के आवास से जो गलियां जाती है, वह कई रिहायशी क्षेत्रों को जोड़ती हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी समेत कई अन्य इलाकों में जाने का अहम मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग हाईवे के जाम से बचने के लिए इन गलियों का सहारा लेते है लेकिन प्रदर्शन की वजह से लगी सुरक्षा ने उन गलियों को भी बंद कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस व प्रशासन ने मोर्चा संभाला। अब शिक्षकों की विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कराने की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed