{"_id":"63ed424f3d99a2f0760aa124","slug":"environmental-protection-is-the-biggest-need-of-today-aman-arora-mohali-news-c-16-1-pkl1016-62884-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत : अमन अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत : अमन अरोड़ा
विज्ञापन

- सरकारी पॉलिटेक्निक खूनीमाजरा में कैबिनेट मंत्री ने आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स के रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का किया लोकार्पण
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। अच्छे पर्यावरण के बिना अच्छे भविष्य की उम्मीद नहीं की जा सकती, इसलिए पर्यावरण का संरक्षण आज की सबसे बड़ी और मुख्य जरूरत है। इसे जहां पंजाब सरकार भूजल सहित पूरे पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है, वहीं विभिन्न संस्थाएं भी इस संबंध में अच्छा काम कर रही हैं।
यह बात पंजाब के आवास और शहरी विकास, सूचना और जनसंपर्क, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक खूनीमाजरा, खरड़ में आईसीआईसीआई का उद्घाटन करते हुए कही।
संस्थान की ओर से लगाया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम 8.07 लाख लीटर की वार्षिक क्षमता के साथ वर्षा जल का संचयन करेगा। मंत्री अरोड़ा ने इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं से प्रेरणा लेकर अन्य संस्थाओं को भी ऐसे प्रयास करने चाहिए। इस मौके अरोड़ा ने एकेडमी का दौरा किया और विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी की।
विज्ञापन
इस अवसर पर खरड़ के एसडीएम रविंदर सिंह, चिराग लखनपाल जोनल हेड उत्तर आईसीआईसीआई बैंक अभय सिंह जोनल हेड आईसीआईसीआई फाउंडेशन, मानवप्रीत सिंह रीजनल हेड आईसीआईसीआई बैंक, दीपक कुमार केंद्र प्रभारी आईसीआईसीआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
संस्थान लगा चुका 440 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्थान की ओर से अब तक 440 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं और सरकारी स्कूलों की छतों पर 208 सौर इकाइयां स्थापित की गई हैं। साथ ही युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए आठ करियर ओरिएंटेड कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
35 हजार लोगों को दी आजीविका
आईसीआईसीआई संस्थान अपने ग्रामीण आजीविका कार्यक्रमों के साथ लगभग 35 हजार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, जिनमें से 52 प्रतिशत महिलाएं हैं और 42 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग शामिल हैं।