फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Englishjim trenar ko yuvakon ne peeta, talavaaron se kiya hamala Gym trainer beaten by youth, attacked with swords

Mohali News: जिम ट्रेनर को युवकों ने पीटा, तलवारों से किया हमला

Fri, 24 May 2024 11:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Englishjim trenar ko yuvakon ne peeta, talavaaron se kiya hamala   Gym trainer beaten by youth, attacked with swords
मोहाली। गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के के पास पॉश होमलैंड सोसाइटी के सामने मार्केट की पार्किंग में युवकों के दो गुटों की लड़ाई में खुलेआम तलवारें चली। दिनदहाड़े दोनों गुटों को गुंडागर्दी करते लोगों ने देखा जिसमें हमलावर कुछ निहंग सिंह भी तलवारों से वार करते नजर आए।
विज्ञापन


दोनों गुटों में तलवारों से हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें एक शोरूम के बाहर झगड़ा हो रहा है और दोनों तरफ से युवक एक दूसरे पर तलवार व लोहे की रॉड से हमला करते नजर आ रहे हैं। इस हमले में एक युवक के जख्मी होने की सूचना है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छह युवक अपनी कारों में सोहाना साहिब के बाहर शोरूम की पार्किंग में पहुंचे थे उन्होंने आते ही एक शोरूम के बाहर खड़े युवक पर अचानक तलवारों से हमला कर दिया। दूसरी तरफ से भी अपने बचाव के लिए तलवारें चलाई गई। करीब 25 से 30 मिंट पार्किंग में गुंडागर्दी करते हमलावर नजर आए। बाद में निहंग सिंह दूसरे गुट के युवकों के पीछे तलवारें लेकर भागते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस मार्केट में हेल क्लीनिक के ऊपर जिम है। इसमें मनप्रीत सिंह नाम का शख्स ट्रेनर है। प्रत्यक्षदर्शी अरुण ने बताया कि मनप्रीत ने किसी युवक को जिम में थप्पड़ मारा था। इसके बाद वह युवक अपने साथियों को वहां ले आया। उन्होंने मनप्रीत को बुरी तरह से पीटा जिस पर तलवारों से हमला किया गया है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed