फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Engineers of Supply and Sanitation Department start their strike, will remain in front of the main office till March 1st.

Mohali News: सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के इंजीनियरों का धरना शुरू, पहली मार्च तक मुख्य दफ्तर के आगे डटे रहेंगे

Thu, 29 Feb 2024 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Engineers of Supply and Sanitation Department start their strike, will remain in front of the main office till March 1st.
मोहाली। डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के इंजीनियरों की ओर से जत्थेबंदी के राज्य प्रधान कर्मजीत सिंह बीहला की अगुवाई में 28 फरवरी से 1 मार्च तक पंजाब के मुख्य दफ्तर मोहाली के आगे धरना देने का ऐलान किया है। बुधवार को धरने का पहला दिन था जहां जत्थेबंदियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य चेयरमैन सुखमिंदर सिंह लवली व जनरल सचिव अरविंद सैनी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि पिछले साल व इस साल में सहायक इंजीनियर से उपमंडल इंजीनियर व उप मंड इंजीनियर से कार्यकारी इंजीनियर के लिए कोई भी पदोन्नति नहीं हुई और ना ही पदोन्नति कोटा 50 से 75 प्रतिशत करने के लिए कोई कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि उप मंडल इंजीनियरों को सफरी भत्ता देना तो दूर, बल्कि जूनियर इंजीनियर से छीने पेट्रोल भत्ते को दोबारा बहाल करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा। इसके अलावा विभाग के मंत्री की मीटिंग में मानी मांगों को लागू करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। बता दें कि इन मांगों को बार-बार मानकर भी लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य सचिव कर्मजीत मान ने कहा कि प्रोबेशन समय क्लीयर करने, उपमंडल इंजीनियरों की छीनी वित्तीय शक्तियां वापिस शुरु करने, पदोन्नति कोटे में बढ़ावा करने और पदोन्नति के लिए समय कम करने, नॉन गजेटेड के साथ संबंधित मामले मुख्य आफिस पटियाला को देने और अन्य मामलों के हल के लिए भी कार्रवाई नहीं की जा रही जिस कारण समूह इंजीनियरों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रोष स्वरूप धरना दिया जा रहा है। इस धरने में अश्वनी कुमार अमृतसर, बलराज सिंह बठिंडा, अमृतपाल सिंह फरीदकोट, मनिंदर सिंह संगरूर, पवनदीप सिंह पटियाला, प्रेम सिंह लुधियाना, दीपांश चंडीगढ़, गुरमुख सिंह फिरोजपुर, वरुण भट्टी होशियारपुर, जलौर सिंह मुक्तसर, जोरावर सिंह जालंधर, रणवीर सिंह रोपड़, हरजीत सिंह गुरदासपुर ने भी धरने में संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed