फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Employees working under Sarva Shiksha Abhiyan burnt the meaning of Punjab government

सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम करने वाले मुलाजिमों ने पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी

Wed, 29 Dec 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Employees working under Sarva Shiksha Abhiyan burnt the meaning of Punjab government
मोहाली। शिक्षा विभाग के बाहर पिछले 34 दिनों से सर्व शिक्षा अभियान मिड-डे मील के तहत काम करने वाले मुलाजिमों की ओर से अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को मुलाजिमों की ओर से पंजाब सरकार की अर्थी भी फूंकी गई। ऐसे में मुलाजिमों द्वारा दोपहर के दो बजे, फेज-8 के से होते हुए, फेज-7 के मार्केट तक रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

यहां पर मौजूद मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सर्व शिक्षा अभियान योजना के तहत मिड-डे मिल का काम करने वाले अस्थायी कर्मचारी यूनियन के प्रधान आशीष जुलाहा ने बताया कि हमारी मांग है कि पंजाब सरकार की ओर से हमें विभाग में स्थायी किया जाए। 2009 से वे इन नौकरियों पर कम वेतन पर काम कर रहे हैं। बीते समय की सरकारों से लेकर मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हमारी मांगों लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं अन्य राज्यों की सरकारें सर्व शिक्षा अभियान के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया करा चुकीं हैं। ऐसे में 34 दिनों से हम सभी कर्मचारियों की ओर से विभिन्न तरीकों से रोष प्रदर्शन किया जा रहे है। मंगलवार को फेज-7 और फेज-8 की लाइटों पर पंजाब सरकार की अर्थी को फूंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed