फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Employees' organizations' strike will be on 20th, TSU Pensioners Association will join

Mohali News: कर्मचारी संगठनों की हड़ताल 20 को, शामिल होगी टीएसयू पेंशनर्स एसोसिएशन

Fri, 16 May 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Employees' organizations' strike will be on 20th, TSU Pensioners Association will join
मोहाली। बिजली विभाग की टीएसयू पेंशनर्स एसोसिएशन, ठेका कर्मचारी यूनियन सर्कल मोहाली के सभी कर्मचारियों की ओर से 20 मई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को लेकर रैली निकाली गई। रैली को मुख्य सलाहकार सर्कल मोहाली लक्खा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की जनविरोधी, मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और खेती विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन 20 मई को हड़ताल करेंगी। नेताओं ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से यह हड़ताल वैश्वीकरण, उदारीकरण और निजीकरण की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ, चार नव निर्मित श्रम संहिताओं को निरस्त करने, बिजली अधिनियम 2003 और 2022 को निरस्त करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, सभी प्रकार के कैजुअल और कांट्रैक्ट वर्कर्स, आउटसोर्स, इनलिस्टमेंट आदि की सेवाओं को स्थायी करने, सरकारी संस्थानों में स्थायी भर्ती करने और सभी विभागों के निजीकरण, निगमीकरण, पुनर्गठन और बंद करने को रोकने की मांग को लेकर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed