फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Employees and pensioners demonstrate their strength over their demands, take out a bike rally in Mohali

Mohali News: मांगों को लेकर कर्मचारियों-पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, मोहाली में निकाली बाइक रोष रैली

Sat, 23 May 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Employees and pensioners demonstrate their strength over their demands, take out a bike rally in Mohali
मोहाली। साझा मुलाजिम मंच पंजाब और सांझा पेंशनर फ्रंट पंजाब के नेतृत्व में शुक्रवार को कर्मचारियों और पेंशनरों ने मोहाली में विशाल बाइक रोष रैली और जागरूकता रोड शो निकाला। इस प्रदर्शन में चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, पेंशनर और यूनियन नेताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रैली मंडी बोर्ड फेज-11 से शुरू हुई और फेज-10, 9, 8, 7, 3बी2, 4, 5 और 6 की मुख्य सड़कों से गुजरती हुई आगे बढ़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैनर और नारेबाजी के जरिए सरकार की कर्मचारी एवं पेंशनर विरोधी नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

साथ ही आम लोगों को भी अपनी मांगों और संघर्ष के बारे में जागरूक किया गया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बकाया महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने, एसीपी के लाभ देने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने तथा लंबित वेतन और एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है, जिससे कर्मचारी वर्ग को लगातार आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed