फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity restored in Zirakpur after 48 hours, the condition of Kharar and Mohali is still poor

जीरकपुर में 48 घंटे बाद बिजली बहाल, खरड़ और मोहाली में अभी हाल बेहाल

Sat, 18 Jun 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity restored in Zirakpur after 48 hours, the condition of Kharar and Mohali is still poor
मोहाली/जीरकपुर/खरड़/डेराबस्सी। जिले की तीनों सब डिवीजन में बिजली संकट गहराया हुआ है। एरोसिटी के नजदीक दो टैंपरेरी कैनेडियन टावर लगाकर जीरकपुर के सभी इलाकों में 48 घंटे बीत जाने के बाद शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे तक मुश्किल से बिजली सप्लाई बहाल की गई। वहीं, डेराबस्सी में बिजली गुल रहने के कारण बरवाला रोड पर गांव भगवानपुर के लोगों ने दो घंटे तक रोष प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। खरड़ कई रिहायशी सोसायटीज में वीरवार रात 11 बजे गई लाइट शुक्रवार दिन में 11 बजे तक बहाल हो पाई। इसकी वजह से सुबह की पानी की सप्लाई पर असर पड़ा।। ऐसी ही स्थिति मोहाली शहरी एरिया में बनी रही। विभाग की एप से लेकर हेल्पलाइन तक जवाब दे गई। लोग पूरी रात दिक्कत उठाते रहे, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जीरकपुर में लोगों से मजबूरी में वसूला जेनरेटर का ज्यादा किराया
जीरकपुर में बुधवार शाम से बिजली संकट बना हुआ है। घरों में इन्वर्टर तक जवाब दे गए। ऐसे में लोग घरों को ताले लगाकर रिश्तेदारी, होटलों और पयर्टनीय स्थलों में चले गए हैं। जबकि कई लोगों को अपने कामकाज करने के लिए जेनरेटरों का सहारा लेना पड़ा। जबकि छोटे जेनरेटर का एक हजार से 1500 रुपये और बड़े जेनरेटर का तीन से साढ़े तीन हजार रुपये किराया है। जो आजकल मौके का फायदा उठाते हुए 6000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से लिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर में डीजल की सप्लाई भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। पटियाला रोड पर दो पंप पड़ते हैं दोनों पर डीजल कि सप्लाई ठप पड़ी है। इसी तरह पानी की भी उचित सप्लाई न होने से लोगों को दिक्कत आ रही है। जगजीत सिंह निवासी गांव झुंगियां ने बताया कि जैसे ही घर पर पानी खत्म हुआ तो मैं पानी लेने मार्केट गया तो वहां पर 250 रुपये वाला पानी का कैंपर 450 रुपये में मिला। एक व्यक्ति ने तो यह भी कहा कि पानी ले लो पर यह आरओ का पानी होगा इसकी गारंटी नहीं। इसके बाद मैं मनीमाजरा से पानी का कैंपर लेकर आया।
विज्ञापन

कोट्स
हमारे विभाग के कर्मचारी बुधवार से ही काम पर लगे हुए हैं। बरसात न होती तो अब तक तो सप्लाई चालू हो जाती। फिर भी हम लगातार काम कर रहे हैं। आपातकाल की स्थिति को देखते हुए दो कैनेडियन टावर टेंपरेरी तौर पर खडे़ कर दिए गए हैं और बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। -एचएस ओबराय, एक्सईएन पावरकॉम, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed