फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity Board contract employees protested, accusing the government of not meeting their demands

Mohali News: बिजली बोर्ड के ठेका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया मांगें नहीं मानने का आरोप

Sat, 21 Feb 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity Board contract employees protested, accusing the government of not meeting their demands
ज़ीरकपुर। बिजली बोर्ड के ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने घोषणा की है कि 22 फरवरी को डेराबस्सी हलके के विधायक कार्यालय के बाहर बड़ा धरना दिया जाएगा। इसी के तहत शुक्रवार को जीरकपुर शहर में रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बिजली विभाग के अधीन कार्यरत ठेका कर्मचारी तीन दिन से एसई कार्यालय जीरकपुर के बाहर धरने पर बैठे हैं। प्रेस से बातचीत के दौरान एकम सिद्धू और अमनिंदर सिंह ने बताया कि अधिकारी उनकी जायज मांगों को मानने से इन्कार कर रहे हैं, इस कारण उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने रोष मार्च डीमार्ट रोड से शुरू किया और एयरपोर्ट चौक पर प्रदर्शन करते हुए लोगों को अपनी समस्याएं बताईं। इसके बाद मार्च छत गांव की ओर निकाला गया, जहां ग्रामीणों को बिजली बिल 2025, लेबर कोड, नरेगा योजना और कृषि बीज बिल से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी गई और 22 फरवरी के धरने में शामिल होने की अपील की गई। कर्मचारी नेताओं ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम लोगों की सरकार होने का दावा करने वाली सरकार अब कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रीपेड मीटर और रिचार्ज सिस्टम आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही किसानों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की भी निंदा की गई। इस दौरान कुलवीर सिंह मुबारकपुर, हरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, रोहित शर्मा और सुखविंदर सुखी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed