फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Common medicines are available, but one has to go outside for specialized medicines.

Mohali News: सामान्य दवाएं मौजूद लेकिन स्पेशल दवाओं के लिए जाना पड़ रहा बाहर

Fri, 02 Oct 2026 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Common medicines are available, but one has to go outside for specialized medicines.
पंचकूला। जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में दवाओं की उपलब्धता को लेकर दोहरी तस्वीर सामने आ रही है। अस्पताल के तीन इन-हाउस ड्रग काउंटर और परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के बावजूद क्रिटिकल केयर से जुड़ी कई दवाओं के लिए मरीजों को सेक्टर-6 मार्केट की निजी केमिस्ट शॉप्स का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में पैरासीटामोल, दर्द निवारक, एंटिपाइरेटिक, आयरन-फोलिक एसिड, कैल्शियम और ओआरएस जैसी नेशनल लिस्ट ऑफ असेंसिश्यल मेडिसिन (एनएलईएम) की दवाएं पर्याप्त हैं। परेशानी एंटी-हाइपरटेंसिव के नए कॉम्बिनेशन समेत कुछ स्पेश्यिलिटी दवाओं में आती है।
विज्ञापन

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस चौहान ने कहा कि अस्पताल में दवाओं का संकट नहीं है। सरकार की सूची में शामिल दवाएं उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लिखी नई दवाओं का मांग पत्र भेजना पड़ता है, जिसमें दो दिन लगते हैं। उन्होंने बताया कि साधारण बुखार और दर्द की दवाएं पूरी हैं, जबकि दिल, दिमाग और एलर्जी की कुछ नई दवाएं सरकारी खरीद सूची में नहीं होने के कारण बाहर से लेनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

मरीजों ने बताई परेशानी
मरीजों के अनुसार हृदय की गति कम होने पर लिखी दवा, एलर्जी की दवा और टांगों की नसों में सूजन की दवा अस्पताल में नहीं मिली। दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में अस्पतालों में 24 घंटे दवा व इलाज की सुविधा के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 नवंबर से अमृत फार्मेसी शुरू होने की उम्मीद
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अस्पताल में अमृत (एफोर्डेबल मेडिसिन एंड रिलाइबल इम्प्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट) फार्मेसी का निर्माण अंतिम चरण में है। 1 नवंबर से 24x7 शुरू होने के बाद सभी प्रकार की दवाएं रियायती दरों पर अस्पताल परिसर में मिलने की उम्मीद है। इससे निजी केमिस्ट पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed