{"_id":"5755d3514f1c1b761f9c5955","slug":"electricity-bill-electricity-nigam-zirakpur-electricity-nigam-zirakpur-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम की लापरवाही, लोगों के लिए मुसीबत, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम की लापरवाही, लोगों के लिए मुसीबत, जानिए मामला
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
धन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगल की लापरवाही जीरकपुरवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, भुगतान करने के बावजूद भी नए बिल में पुरानी राशि जोड़कर उपभोक्ताओं को भेजी जा रही है। अब लोगों को बिल ठीक करवाने के लिए पावरकाम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
सुखविंदर सिंह निवासी काठगढ़ ने बताया कि इस माह उनके घर का बिल 27 हजार 480 रुपये आया है। पहले वह बिल देखकर हैरान रह गए। उन्हाेंने कहा कि जब जांच की गई तो सामने आया कि पावरकाम ने अप्रैल महीने का 15 हजार 848 रुपये का बिल जोड़कर भेज दिया। उन्होंने ने कहा कि तय समय से 5 दिन पहले चेक के माध्यम से अप्रैल माह के बिल का भुगतान किया था।
वहीं, उन्हाेंने बताया कि उनके दूसरे घर बिल भी इस माह 10 हजार 690 रुपये आया है। इसमें भी अप्रैल माह का 4819 रुपये बिल की राशि जोड़ी गई है। इसी तरह सतवंत सिंह के घर बिल 14 हजार 100 रुपये आया है। इसमें अप्रैल माह का 6790 रुपये बिल का पैसा जोड़कर भेजा गया है। उन्होंने कहा अप्रैल माह का भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन
सुखविंदर सिंह ने कहा कि जब वह बिल ठीक करवाने के लिए पावरकाम के दफ्तर गए तो वहां पर बिल ठीक करवाने वाले उपभोक्ताओं लाइन लगी था। उन्होंने कहा कि मौके पर उपस्थित अधिकारी बिल गलती से भेजने और इसको वापस करने की हामी तो भर रहे हैं। उन्हाेंने का कि वह सरचार्ज वापस करने के बारे स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।