{"_id":"6248ac00482ec471ef68d025","slug":"electricity-and-water-supply-will-be-disrupted-in-many-sectors-today-mohali-news-pkl446472227","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई सेक्टरों में आज बाधित रहेगी बिजली और पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई सेक्टरों में आज बाधित रहेगी बिजली और पानी की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर के कई सेक्टरों और साथ लगते गांवों के सैकड़ों परिवारों को रविवार को बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। दोपहर में इलाके में होने वाली पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है। क्योंकि पावरकॉम की ओर से फेज-एक स्थित 66 केवी ग्रिड की जरूरी मरम्मत की जानी है। यहां पर मरम्मत का काम सुबह नौ से चार बजे तक चलेगा। पावरकॉम ने लोगों से अपील की है कि वह इस आपात समय में सहयोग करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दोबारा स्थिति न बने।
फेज-1 स्थित 66 केवी ग्रिड में आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए पावरकॉम ने रविवार को मरम्मत का काम करने का फैसला लिया। इस काम को पूरी रणनीति के साथ पूरा करने के लिए विभाग ने टीमें गठित कर दी हैं। पूरे काम पर विभाग के उच्च अधिकारी निगरानी रखेंगे। इस दौरान फेज-एक से छह और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक से छह, टीडीआई सेक्टर-117-119, बलौंगी, ग्रीन एनक्लेव, दाऊं और बड़माजरा की बिजली प्रभावित रहेगी। ऐसे में दोपहर के समय पानी की सप्लाई भी प्रभावित होगी। कट की सूचना लोगों तक पहुंचाने के विभाग की ओर से सभी इलाकों की रेजिडेंट्स एसोसिएशन को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। फेज-दो निवासी दीपक शर्मा का कहना है कि वह नौकरी पेशा हैं। हफ्ते में एक दिन उनके पास होता है। इस दौरान कट लगाना सही नहीं है। पावरकॉम को किसी अन्य मरम्मत करनी चाहिए थी। जिससे लोगों पर असर कम पड़ता। उन्होंने कहा कि इतना लंबा कट उचित नहीं है।