फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electric connection, Eco city mohali

बिना बिजली कनेक्शन के कैसे बनेंगे मकान

Wed, 22 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Wed, 22 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Electric connection, Eco city mohali
ईको सिटी के अलॉटी - फोटो : अमर उजाला
बगैर बिजली कनेक्शन कैसे घर बनाएं। यह सवाल ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) से न्यू चंडीगढ़ स्थित इको सिटी के अलॉटी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि गमाडा की लेटलतीफी इको सिटी के प्लॉट अलॉटियों पर भारी पड़ सकती है। इसकी बड़ी वजह गमाडा का वह नियम बताया जा रहा है, जिसके अनुसार न्यू चंडीगढ़ में गमाडा की ओर से विकसित किए जा रहे इको सिटी के अलॉटियों को तीन साल में मकानों का निर्माण करना होगा। 
विज्ञापन


इको सिटी के अलाटियों पर गमाडा के इस नियम की तलवार लटकी हुई, लेकिन गमाडा नियम बनाकर यह भूल गया कि अलॉटियों के प्लाटों तक पावर लाइन और बिजली कनेक्शन की व्यवस्था ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों को ही करनी है। 
विज्ञापन


अलॉटियों का कहना है कि या तो गमाडा इस बात को स्पष्ट करे कि जो तीन साल का नियम बनाया है, वह उन तब से लागू होगा, जब बिजली कनेक्शन उन्हें उपलब्ध होंगे। हालांकि गमाडा की ओर से अलॉटियों को अब तक ऐसा कोई आश्वासन नहीं मिला है, लेकिन इससे पहले इको सिटी के अलॉटी संघर्ष के लिए एकजुट होने लगे हैं। अलॉटियों ने गमाडा के उच्चाधिकारियों के अलावा सरकार के प्रतिनिधियों तक अपनी समस्या को पहुंचाने की रणनीति बनाई है, ताकि तीन साल के नियमों का डंडा उन पर न चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अलॉटियों ने रखी बात
फेज-1 न्यू चंडीगढ़ स्थित इको सिटी के अलॉटी मोनिका, केसर सिंह, रणेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने अपनी इस मांग को पूरा कराने के लिए बैठक कर आगामी रणनीति की रूपरेखा तैयार कर ली है। उनका कहना है कि जिन लोगों ने कनेक्शन के लिए अप्लाई किया है, उन्हें गमाडा जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाए।


डिवीजनल इंजीनियर को भेजा डिमांड लेटर
अब तक जिन लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं, उन्होंने गमाडा के डिवीजनल इंजीनियर (बिजली) को पत्र भेजा है। इस पत्र के जरिए मांग की गई है कि उन्हें अपने प्लॉटों पर मकान का निर्माण करना है। गमाडा की शर्त है कि तीन साल में प्लॉटों पर घर बनवाना होगा, ऐसे में तय समय निकल जाएगा। 

2011 में निकाली थी स्कीम, 1.60 लाख आए आवेदन
जानकारी के मुताबिक यह स्कीम गमाडा ने साल 2011 में निकाली थी। स्कीम के तहत विभिन्न साइज के 836 प्लॉट थे। इनके लिए करीब 1.60 लाख आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed