फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Elderly woman dies in accident, case registered

Mohali News: हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, मामला दर्ज

Fri, 12 Dec 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies in accident, case registered
डेराबस्सी। अंबाला चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित भांखरपुर गांव के पास एक बुजुर्ग महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच कर रहे एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि माण कौर (72), जो भांखरपुर गांव की निवासी थीं, सुबह पौने छह बजे अंबाला चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही थीं। जब वे सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल हालत में उन्हें सिविल अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed