फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Preventing plastic from becoming a threat to human health is our primary goal: KAP Sinha

प्लास्टिक को मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा बनने से रोकना हमारा प्रमुख लक्ष्य : केएपी सिन्हा

Mon, 12 Oct 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Preventing plastic from becoming a threat to human health is our primary goal: KAP Sinha
मोहाली। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने एमिटी यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय पंजाब प्लास्टिक एक्शन सम्मेलन-2026 का आयोजन किया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए ठोस समाधानों पर विचार-विमर्श करना था। इसमें नीति निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने भाग लिया। पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने कहा कि प्लास्टिक को मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा बनने से रोकना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने प्लास्टिक के जिम्मेदाराना इस्तेमाल पर जोर दिया।
विज्ञापन

सिन्हा ने बहुस्तरीय प्लास्टिक पैकेजिंग के कम बाजार मूल्य का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस कारण यह कचरा अक्सर सड़कों पर बिखरा रहता है। मुख्य सचिव ने जन-जिम्मेदारी के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक शिक्षाएं भी प्लास्टिक के सोच-समझकर उपभोग के लिए प्रेरित कर सकती हैं। सम्मेलन में उन्नत कचरा प्रसंस्करण तकनीकों पर विचार-विमर्श हुआ। सर्कुलर इकॉनमी मॉडल और उत्पादकों की विस्तारित जिम्मेदारी (ईपीआर) को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed