{"_id":"6acbfabd6ade8b3d130a519a","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-from-a-mobile-shop-in-kharar-three-accused-arrested-mohali-news-c-289-1-pkl1068-3667-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ में मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान चोरी, तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ में मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान चोरी, तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन
पिछला गेट तोड़कर लैपटॉप, स्मार्ट वॉच और 20 मोबाइल फोन ले गए थे आरोपी, दुकानदार ने लोगों की मदद से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। खरड़ के दशहरा ग्राउंड स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुकानदार ने अन्य दुकानदारों और राहगीरों की मदद से तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह, अजय कुमार और मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार ने बताया कि आर्य कॉलेज रोड पर उसकी ‘फोन फिक्सर’ नाम से मोबाइल रिपेयरिंग और एसेसरीज की दुकान है। वह 6 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे दुकान पर पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था और पिछला गेट टूटा मिला। जांच करने पर रिपेयरिंग के लिए आए दो लैपटॉप, बोट कंपनी की पांच स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स और विभिन्न कंपनियों के 20 मोबाइल फोन गायब मिले।
दीवार फांदकर भागने लगे आरोपी
शिकायतकर्ता के अनुसार, दुकान के पीछे पहुंचने पर तीन अज्ञात व्यक्ति उसे देखकर दीवार फांदकर भागने लगे। हालांकि, दीवार की ऊंचाई अधिक होने के कारण तीनों दूसरी तरफ गिर गए। दुकानदार ने अन्य दुकानदारों और राहगीरों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह और मनिंदर सिंह निवासी गांव बडाला, थाना सदर खरड़, तथा अजय कुमार निवासी समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने 6 अक्टूबर की रात दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। दुकानदार तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस के पास पहुंचा और कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।