फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight people lost their lives from Corona, 535 newly arrived and 1356 patients were cured, the number of infected crossed

कोरोना से आठ लोग हारे जिंदगी, 535 नए संक्रमित आए और 1356 मरीज ठीक हुए, संक्रमितों की संख्या साठ हजार पार

Sun, 16 May 2021 01:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Eight people lost their lives from Corona, 535 newly arrived and 1356 patients were cured, the number of infected crossed
मोहाली। वीआईपी शहर में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। जबकि आने वाले संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ रही है। यह बात जिला प्रशासन के लिए बड़ी राहत की है। शनिवार को कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 535 लोग संक्रमित मिले हैं और 1336 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 60059 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों को हिदायत दी है कि वह कोरोना गाइडलाइन और वीकेंड लॉकडाउन का पालन करें। जिले में 24 घंटे में आठ मरीजों की मौत हुई है। प्रशासन की तरफ से मृतकों की जानकारी साझा नहीं की है। साथ ही जिले में संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी में 104, ढकोली में 133, लालड़ू में 49, बूथगढ़ में 16, घडुआं में 29, खरड़ में 79, कुराली में 14 और बनूड़ के तीन केस शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 60059 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 49202 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। 10109 सक्रिय केस और 748 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोविड मरीजों के लिए यह नंबर बनेंगे मददगार
जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से कोविड मरीजों की सुविधा के लिए सभी सेवाएं ऑनलाइन मुहैया करवाने की कोशिश की जा रही है। लोगों को मेडिकल, एंबुलेंस, बैड या अन्य किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करनी होगी। जबकि कोविड मरीजों को खाने के फोन नंबर 181 या 112 पर कॉल करनी होगी। यह नंबर 24 घंटे सातों दिन चलता है। फोन पर कॉल करते ही लोगों की सेवा में पुलिस की टीमें खाना लेकर पहुंच जाएगी।यह सेवा पूरे जिले में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed