फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Education: PSEB will declare 12th results today for the second time in the Corona period

एजुकेशन : कोरोना काल में पीएसईबी दूसरी बार आज घोषित करेगा 12वीं के नतीजे

Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Education: PSEB will declare 12th results today for the second time in the Corona period
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज कोरोना काल में दूसरी बार आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड को 12वीं के नतीजे 31 जुलाई से पहले घोषित करने थे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं लगातार दूसरे साल भी रद्द करनी पड़ी थीं। आंतरिक मूल्यांकन के सीबीएसई पैटर्न के आधार पर पीएसईबी 12वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने बताया कि 12वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी किया जा रहा है। जो छात्र पंजाब प्री-बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए, वह पीएसईबी की अधिकारिक वेबसाइट से पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन

महरोक ने बताया कि परीक्षाओं पर निर्णय लेना भी समय की मांग थी। उन्होंने बताया कि 2020-21 के शैक्षणिक सत्र में पीएसईबी के तहत सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 12वीं कक्षा के 3,08,000 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया था। कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई चुनौतियों के कारण शिक्षा बोर्ड के लिए परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed