{"_id":"67b0f1fc246e3da5740a8546","slug":"education-minister-harjot-bains-and-manish-sisodia-learned-about-the-problems-of-children-in-derabassi-school-mohali-news-c-71-1-mli1005-125632-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और मनीष सिसोदिया ने डेराबस्सी स्कूल में बच्चों की समस्याएं जानीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और मनीष सिसोदिया ने डेराबस्सी स्कूल में बच्चों की समस्याएं जानीं
विज्ञापन
जीरकपुर स्थित स्कूल का दौरा करते शिक्षा मंत्री। संवाद
डेराबस्सी। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को डेराबस्सी बस स्टैंड स्थित सरकारी स्कूल का दौरा किया। डेराबस्सी स्कूल में सिसोदिया और बैंस ने बच्चों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्कूल में शिक्षा और बच्चों को उपलब्ध करवाए जा रहे सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल और विभिन्न अध्यापकों से बातचीत कर स्कूल की मुख्य जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल की। सिसोदिया ने स्कूल में दी जा रही कंप्यूटर की शिक्षा के बारे में अलग से जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी उनके साथ थे। इस यात्रा को पूरी तरह गुप्त रखा गया था। मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए स्कूल का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था। दौरे के बारे में पूछे जाने पर किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी। उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अब अपना ध्यान पंजाब की ओर लगा दिया है।
इसी कड़ी के तहत मनीष सिसोदिया पंजाब में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने की नीति तैयार कर रहे हैं, वह राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ सरकारी स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने जिले के गांव सनेटा के सरकारी हाई स्कूल और गांव रायपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। संपर्क करने पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पूरे राज्य में गुप्त दौरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती। शिक्षा मंत्री और मनीष सिसोदिया सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल पहुंचे। कुछ देर वहां रुकने के बाद वे लालड़ू की तरफ बढ़ गए।