फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Earrings snatched from woman, bike rider absconds

Mohali News: महिला से झपटी कान की बालियां, बाइक सवार फरार

Tue, 17 Dec 2024 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Earrings snatched from woman, bike rider absconds
मोहाली। सेक्टर-71 के लिवासा अस्पताल के पास सब्जी मंडी से लौट रही 63 वर्षीय महिला की कान की बालियां झपटकर बाइक सवार झपटमार फरार हो गया। महिला ने झपटमार का पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो चुका था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे वह सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। जब लिवासा अस्पताल के पास पहुंची तो एक बाइक सवार युवक बाइक खड़ी करके पास आया और झपट्टा मारकर उसके कान से बालियां खींच लीं और बाइक पर फरार हो गया। वह बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाई। इसके बाद मटौर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed