{"_id":"56faaa814f1c1b3448f002c8","slug":"durgesh-s-parents-not-meet-police-active-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गेश के पेरेंट्स बने पहेली, कई दिन बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गेश के पेरेंट्स बने पहेली, कई दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-6 बैरियर पर करीब चौदह दिन पहले लावारिस हालत में मिले पांच वर्षीय दुर्गेश नाम के बच्चे के पेरेंट्स का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। बच्चे के संबंध में सारी जानकारी विभिन्न राज्यों की पुलिस को भेज दी गई है। इसके अलावा चाइल्ड वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा बच्चे की लगातार काउंसिलिंग भी करवाई जा रही है। लेकिन, अभी तक बच्चे के पेरेंट्स के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस के लिए बच्चे के पेरेंट्स पहेली बन गए है।
चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट अर्शदीप सिंह जौहल ने बताया कि उनकी कोशिश है कि बच्चे को तुरंत उसके पेरेंट्स से मिलाया जाए। जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च को जब बच्चा फेज-6 बैरियर के पास लावारिस हालत में मिला था। तो लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।
इस दौरान बच्चे ने अपना नाम दुर्गेश बताया था। साथ ही अपने आपको हरिद्वार का रहने वाला बताया था। इसी बीच पुलिस ने जहां बच्चे का मेडिकल करवाकर उसे चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट को सौंप दिया था। वहीं, इस बारे में जानकारी देश के सभी राज्यों में भेज दी थी। लेकिन इसके बाद कोई बात सिरे नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विभाग को कहां आ रही है समस्या
जानकारी के मुताबिक बच्चा अभी छोटा है। वहीं, तोतला बोलता है। वह किसी जगह का नाम नहीं बता पा रहा है। इस कारण उस स्थान को ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है। विभाग के माहिर लगातार काउंसिलिंग करवा रहे हैं, ताकि कोई ऐसी चीज पता चल सके कि जिससे बच्चे को पेरेंट्स से मिलाया जा सके।
बच्चे के गायब के होने के संबंध में कोई एफआईआर नहीं
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे के संबंध में उन्होंने हरिद्वार समेत पंजाब, हरियाणा और साथ लगते राज्यों से पड़ताल की है। लेकिन, बच्चे के गायब होने के संबंध में यहां कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इससे भी पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
कई राज्यों से आ रहीं फोन कॉल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के संबंध में पूछताछ के लिए कई राज्यों से फोन कॉल्स आ रहीं हैं। कई सोशल साइट्स पर बच्चे के संबंध में जानकारी ली जा रही है।