फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   dupti cm sukhbeer singh, counslor, education minister chima meeting

डिप्टी सीएम के दौरे से पहले शिक्षमंत्री जुटे डैैमेज कंट्रोल में

Thu, 25 Aug 2016 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 25 Aug 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
dupti cm sukhbeer singh, counslor, education minister chima meeting
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल - फोटो : Amar ujala
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल वीरवार को प्रबंधकीय कांप्लेक्स का शुभारंभ करने पहुंचे वाले हैं। इससे पहले नाराज चल रहे अकाली-बीजेपी पार्षदों को मनाने में सीनियर अकाली नेता जुट गए हैं। इस कड़ी में बुधवार को शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अकाली-बीजेपी पार्षदों से मीटिंग की। उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि डिप्टी सीएम से उनकी मीटिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सेक्टर-70 के एक होटल में अकाली-बीजेपी पार्षदों से सामूहिक मीटिंग की। साथ ही उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान पार्षदों का कहना था कि सीएम से मीटिंग होने के बाद भी उनके वार्डों में काम नहीं हो रहे है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिन लोगों ने चुनकर उन्हें निगम में भेजा है। उन्हें जवाब देना भी मुश्किल हो गया है। चीमा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि जब से अकाली दल में मेयर कुलवंत सिंह शामिल हुए है। तब से अकाली-बीजेपी पार्षद अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं से नाराज चल रहे हैं। इस बीच जब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह शहर में आयोजित किया गया था। इसमें सीएम प्रकाश सिंह बादल मुख्य मेहमान थे। उसमें कुछ पार्षदों को छोड़कर सभी पार्षदों ने प्रोग्राम का बायकाट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए घोषित हो उम्मीदवार
मीटिंग में पार्षदों का कहना था कि विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में जल्द उम्मीदवार घोषित किया जाए। वहीं, उन्होंने मांग की है कि उम्मीदवार लोकल होना चाहिए।


निगम में दिया जाए बनता हक
मीटिंग में बीजेपी पार्षदों का कहना था कि उन्हें निगम में बनता हक दिया जाए। जैसे कि पंजाब की अन्य निगमों में बीजेपी के कोटे में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की सीट आती है। वैसे उन्हें उनका हक दिया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed