फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dummy candidate arrested for giving paper in ETT teacher recruitment exam

Mohali News: ईटीटी टीचर भर्ती परीषा में पेपर देने पहुंची डमी कैंडिडेट गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2024 07:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Dummy candidate arrested for giving paper in ETT teacher recruitment exam
जीरकपुर। शहर के ऐंजल पब्लिक स्कूल में ईटीटी टीचर भर्ती की 28 जुलाई को परीक्षा के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एक डमी कैंडिडेट को किसी दूसरे की जगह पेपर देते हुए ड्यूटी पर तैनात सुपरिंटेंडेंट नवदीप कुमार ने पकड़ लिया। उन्होंने मौके पर परीक्षा केंद्र कंट्रोलर को बुलाया तो जांच में सामने आया कि यह डमी कैंडिडेट है जो किसी दूसरे की जगह पेपर दे रही है। पुलिस को बुलाकर उसके खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान फिरोजपुर निवासी बिमला के रूप में हुई है। आरोपी बिमला के खिलाफ गांव सियाओ के रहने वाले नवदीप कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान करीब दोपहर 12.20 बजे उसे ऑब्जर्वर ने बताया कि एक कैंडिडेट के बायोमैट्रिक मिसमैच हैं। उसने बताया कि जैमर लगे होने के कारण टावर न होने से फोन बंद था। उसने इस संबंधी केंद्र कंट्रोलर को सूचित किया और उसकी गंभीरता से जांच की। जांच में सामने आया कि असल कैंडिडेट अकविंदर कौर की जगह पर बिमला परीक्षा एग्जाम देने आई हुई थी, उसने एकविंदर कौर के आधार कार्ड पर अपना फोटो लगाया हुआ था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed