फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to a dispute between two parties in Singhpura village, the marking of the land of Shri Gurdwara Sahib postponed

सिंघपुरा गांव के गुरद्वारा साहिब की जमीन पर निशानदेही करने पहुंचे कानूनगो दो पक्षों के लोग इकठा होने के चलते निशानदेही को किया

Sat, 22 Oct 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Due to a dispute between two parties in Singhpura village, the marking of the land of Shri Gurdwara Sahib postponed
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर गांव सिंघपुरा के श्री गुरद्वारा साहिब की जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा है। इस पर दशमेश मार्बल के मालिक ने कब्जा किया हुआ है। शुक्रवार को एसडीएम डेराबस्सी के आदेश पर कानूनगो जीरकपुर की ओर से मौके पर पहुंचकर इस जमीन की निशानदेही का समय रखा गया था। लेकिन जब निशानदेही के लिए कानूनगो पहुंचे तो इस पर कब्जा करने वाले दशमेश मार्बल के मालिक और गांव सिंघपुरा के काफी संख्या में लोग जमा हो गए। यहां पर झगड़े की आशंका को देखते हुए कानूनगो कुलदीप सिंह की ओर से पुलिस सहायता की मांग की गई है। इस पर अब त्योहार के चलते पुलिस व्यस्त होने के कारण निशानदेही का समय दीवाली के बाद का रखा गया है। हालांकि अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। वहीं गांव सिंघपुरा के लोगों का कहना है कि यह जमीन पिछले 70-80 साल से गुरु ग्रंथ साहिब के नाम पर है। इस पर देशमेश मार्बल की ओर से कब्जा किया हुआ है। इसे खाली करने के लिए अपील की गई है।
विज्ञापन

क्या है मामला
इस संबंणी गांव निवासियों में सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह, प्रेम सिंह, दरबारा सिंह, दलजीत सिंह, दविंदर सिंह, रविंदर सिंह मिठू, सरबजीत सिंह, अमनदीप सिंह, रविंदर सिंह कुकी, तलविंदर, बलजीत सिंह, नंबरदार मंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, संदीप सिंह ने बताया कि यह जगह हमारे बजुर्गों के समय से गुरु ग्रंथ साहिब के नाम पर बोल रही है। हैरानी है कि किसी गांव निवासी को यह नहीं पता कि यह जगह कब और किसने गुरद्वारा साहिब के नाम पर की है। गांव के 80 वर्षीय दरबारा सिंह ने बताया की हमने जब से होश संभाला है, तब से यह जमीन गुरु ग्रंथ साहिब के नाम पर थी। इस पर पिछले कई साल से दशमेश मार्बल द्वारा कब्जा किया हुआ। इसको लेकर वह अदालत में भी जा चुके हैं और अदालत द्वारा सिंघपुरा गांव निवासियों के हक में फैसला सुनाया गया है। इसके चलते उन्होंने एसडीएम डेराबस्सी से कब्जा गांव निवासियों को दिलाने के लिखित आग्रह किया था। इसके चलते शुक्रवार को कानूनगो द्वारा निशानदेही करने आए थे, लेकिन कुछ लोग वहां माहौल खराब करने की नियत से इकट्ठे हुए हैं। जबकि वह चाहते हैं कि शांति पूर्वक कब्जा खाली करवा दिया जाए, इसके लिए वह प्रशासन का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोट्स
एसडीएम डेराबस्सी के आदेश पर निशानदेही करने के लिए आए थे, लेकिन यहां दोनों पक्षों के काफी लोग मौजूद थे। झगड़ा न हो इसलिए पुलिस सहायता के लिए बोला गया है और निशानदेही मुल्तवी कर दी गई है। दीवाली के बाद दोबार समय तय किया जाएगा और निशानदेही से पहले दोनों पक्षों को सूचित किया जाएगा। -कुलदीप सिंह, कानूनगो जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed