{"_id":"5708060e4f1c1bd872c81126","slug":"drugs-smuggler-ssp-varinderpal-aware-people-in-kurali","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स तस्करों की सूचना दें, इनाम पाएंः एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स तस्करों की सूचना दें, इनाम पाएंः एसएसपी
ब्यूरो, अमर उजाला/ कुराली
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी वरिंदरपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए राज्य सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत अब नशा बेचने वालों की सूचना और शिकायत सीधे फोन पर दी जा सकती है। यह जानकारी एसएसपी (रूपनगर) वरिंदरपाल सिंह ने सिंघभगवंतपुरा में आयोजित समागम के दौरान दी। उन्होंने बताया कि नशा बेचने वालों को काबू करने के लिए सरकार की ओर से 181 हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है।
थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में करवाए गए समागम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए वरिंदरपाल सिंह ने कहा कि नशा बेचने और इनकी तस्करी करने वालों को काबू करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। इसके तहत लोग अब इस संबंधी सीधे शिकायत कर सकेंगे। शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई को यकीनी बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाएगा। नशा तस्करी करने वाले की सही और पक्की सूचना देकर उसे काबू करवाने में सहयोग देने वाले को सरकार की ओर से दस हजार का नगद इनाम भी दिया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी धर्मपाल ने लोगों से पुलिस को समय पर सही सूचना देने की अपील की। इस मौके पर सरपंच मेहर सिंह, सरपंच मनजीत कौर, सरपंच जंग सिंह, हरजीत सिंह लौंगीया, हरमिंदर सिंह, अवतार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
नशे के प्रति किया जागरूक
जीरकपुर। पभात स्थित स्टेडियम में युवाओं को जागरूक करने के लिए एक कैंप का आयोजन किया। इस मौके पर डीएसपी (डी) हरसिमरत सिंह ने कहा कि युवा वर्ग कुछ पैसों या फिर अपनी जेबखर्ची के लिए नशे बेचना शुरू कर देते हैं, जो आगे जाकर ड्रग्स तस्करी करने लगते हैं। साथ ही वह नशा करने लगते हैं। डीएसपी ने बताया कि यह खतरनाक कदम है, इससे युवा आगे चलकर आपराधिक गतिविधियां करने लगते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि उनके इलाके में कोई नशा करने या बेचने वाले का पता चलता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें।