फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drinking liquor without license, case filed against hotel manager

बिना लाइसेंस शराब पिलाई, होटल मैनेजर पर केस दर्ज

Mon, 03 Jan 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking liquor without license, case filed against hotel manager
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने पीरमुछल्ला क्षेत्र में पड़ते होटल मिड टाउन के खिलाफ बिना लाइसेंस के शराब पिलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने होटल के अज्ञात मालिक और मैनेजर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके से गिरफ्तार किए गए होटल के मैनेजर की पहचान गौरव वर्मा निवासी पीरमुछल्ला के रूप में हुई है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना ढकोली के एसएचओ जतिन कपूर ने बताया कि शनिवार की रात उन्हें सूचना मिली थी कि पीरमुछल्ला में स्थित होटल मिड टाउन में बिना लाइसेंस के शराब पिलाई जा रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल में चेकिंग की तो वहां मौके पर मौजूद मैनेजर गौरव वर्मा और उनका स्टाफ ग्राहकों को शराब पिला रहे थे। पुलिस ने पूछताछ की तो वह इसका लाइसेंस और मंजूरी नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने होटल के अज्ञात मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed