फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Diwali was celebrated by honouring 150 employees.

Mohali News: 150 कर्मचारियों को सम्मानित कर मनाया दिवाली पर्व

Sun, 19 Oct 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Diwali was celebrated by honouring 150 employees.
मोहाली। नगर निगम के वार्ड नंबर 32 में दिवाली के पावन पर्व को समर्पित एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व वार्ड पार्षद हरजीत सिंह भोलू बैदवान और समाजसेवी रूपिंदर सिंह रूपा सोहाना ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों, इलेक्ट्रीशियन, माली, जलकल कर्मचारियों सहित लगभग 150 कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित किया। समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप कंबल और मिठाइयां वितरित की गईं। पार्षद हरजीत सिंह भोलू बैदवान ने कहा कि ये सभी कर्मचारी हमारे शहर की स्वच्छता, सुविधाओं और सुंदरता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये हमारे शहर के असली हीरो हैं जो हर मौसम और परिस्थितियों में अपना कर्तव्य निभाते हैं। त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं जब हम इस खुशी को समाज के हर वर्ग के साथ बाँटते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed