फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   District administration ends weekend curfew in Mohali

मोहाली में बड़ी राहत: जिला प्रशासन ने साप्ताहिक बंदी को किया खत्म, रविवार को भी खुलेंगी दुकानें

Thu, 01 Jul 2021 09:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Jul 2021 09:16 PM IST
सार

मोहाली के लोगों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। अब जिले में साप्ताहिक बंदी को खत्म कर दिया गया है। दुकानें अब रविवार को खुलेंगी। इस दौरान शर्तों के साथ आइलेट्स सेंटर भी खुलेंगे।

विज्ञापन
District administration ends weekend curfew in Mohali
मोहाली में साप्ताहिक बंदी खत्म। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दुकानदारों, रेस्टोरेंट मालिकों और आम लोगों को बड़ी राहत मिल गई है। कोरोना महामारी की वजह से रविवार को लगने वाली साप्ताहिक बंदी को खत्म कर दिया गया है। अब अन्य दिनों की तरह ही रविवार को भी सुबह पांच बजे से सात बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी। 

विज्ञापन


डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि आइलेट्स, कोचिंग इंस्टीट्यूट को भी कर्फ्यू समय में खोलने की मंजूरी दी गई। हालांकि शर्त रखी गई है कि उक्त संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों, स्टाफ व विद्यार्थियों का टीकाकरण होना चाहिए। कम से कम एक डोज उन्हें लगी होनी चाहिए। इसी तरह हुनर विकास केंद्र व यूनिवर्सिटी को भी इसी शर्त के आधार पर खोलने की अनुमति दी ई। साथ ही कहा कि विद्यार्थियों को वैक्सीन की एक डोज जरूर लगी हो। इसी तरह बार, पब व अहाते 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। हालांकि सामाजिक दूरी व नियमों का पालन जरूरी है। 
विज्ञापन


प्रबंधन निजी तौर पर इस बात को सुनिश्चित करेगा। उक्त आदेश कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं होगा। गौर हो कि चंडीगढ़ में पहले ही रविवार को लगने वाला लॉकडाउन खत्म हो गया है। दुकानदार काफी समय से मांग कर रहे थे कि इससे व्यापारियों को राहत दी जाए। बुधवार को व्यापार मंडल के एक दल ने डीसी व एसएसपी से बैठक भी की थी। इसके बाद इस दिशा में सहमति बनी। इसके बाद जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में कोरोना से एक मरीज की मौत
उधर, मोहाली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। गुरुवार को जहां एक व्यक्ति की मौत हुई, वहीं 32 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही 14 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की। 


संक्रमितों में डेराबस्सी के तीन, ढकोली के 9, लालड़ू का एक, बूथगढ़ का एक, खरड़ के सात, कुराली के तीन और मोहाली शहर के आठ केस शामिल हैं।जिले में अब तक कुल 68279 केस सामने चुके हैं और इनमें से 66964 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी 265 केस सक्रिय हैं और 1050 लोगों को मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed