{"_id":"69c04dac63ea392841013696","slug":"dispute-over-tiles-and-tar-now-the-dug-up-road-is-filled-with-water-making-it-difficult-to-leave-homes-mohali-news-c-71-1-mli1016-140485-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स व तारकोल पर विवाद: अब खोदी सड़क में भरा पानी, घरों से निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइल्स व तारकोल पर विवाद: अब खोदी सड़क में भरा पानी, घरों से निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
जीरकपुर। हरमिलाप नगर फेज-1 के गुरुद्वारे वाली गली इन दिनों महज एक तालाब बन गई है। राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। एक हल्की बारिश ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। स्थानीय लोग सिस्टम से परेशान होकर यह कह रहे हैं कि अब जाएं तो कहां जाएं। घरों के सामने पानी भरा है। लोगों को घर से निकला दुश्वार हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस गली से दिनभर में हजारों की संख्या में लोग गुजरते है, जो कि अब दूसरी गली से गुजरने को मजबूर हैं।
हरमिलाप नगर निवासी बालकिशन सिंंह ने बताया कि नगर परिषद ने करीब एक महीने पहले टाइल्स लगाने का काम शुरू किया था। लेकिन गली के लोगों ने लुक की सड़क पर टाइल्स लगाने का विरोध करते हुए लुक की सड़क बनाने की मांग की। लेकिन ने पुरानी सड़क की खोदाई करके अधूरा छोड़ दिया है। परिषद की अधूरी कार्यप्रणाली लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। अब हल्की बारिश में ही सड़क तालाब का रूप ले चुकी है। घरों के बाहर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
नगर परिषद ने बिना योजना के सड़क को खोद कर अधूरा छोड़ दिया है। न तो टाइल्स ही लगाईं और न सड़क। घर के सामने दो दिन से बारिश का पानी भरा हुआ है। घर से बच्चे निकल नहीं पा रहे हैं। नगर परिषद अधिकारियों इस पर ध्यान देना चाहिए। - रामस्वरूप सिंह हरमिलाप नगर फेज-1
विज्ञापन
पानी भरने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार तो घर से बाहर निकलना ही संभव नहीं होता। -प्यारी देवी
सड़क की खुदाई के बाद बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो अब पानी से भर चुके हैं। राहगीरों के लिए यह बेहद खतरनाक हो गया है। कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -सुनीता देवी
जो रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं, ने कहा कि यह समस्या केवल स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं है। यह सड़क आसपास के कई इलाकों को जोड़ती है। पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है और लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। -अर्चना
मेरे घर के सामने बारिश का पानी भरा हुआ है। तीन दिन पहले बारिश हुई थी, लेकिन अभी तक नहीं सूखा है। मेरे राइट फुट में नॉन हीलिंग ट्रॉपिकल अल्सर है। मुझे चलने में भारी दिक्कत होती है। मुझे रोजाना ड्यूटी के लिए जाना होता है। मेरे माता-पिता रोजाना मुझे घर से बड़ी मुश्किल से बाहर निकालते हैं। क्योंकि मैं खुद नहीं निकल सकती है। घर के मैन गेट तक पानी भरा हुआ है। आज चार दिन हो गए। अब हम यहां से कहां जाएं। - अकिंता, हरमिलाप नगर
कर्मचारी भेज कर जल्द ही सड़क के गड्ढों को भरवा दिया जाएगा। लोगों की परेशानी को हम समझ सकते हैं। हमारा काम अव्यवस्था को सुव्यवस्थित करना है। जल्द ही सड़क पर जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। - परविंदर सिंह भट्टी, ईओ नगर परिषद जीरकपुर