फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   dispute for gauva tree, four arrest

अमरूद के पेड़ को लेकर हुए विवाद में गोली व चाकू चलाने वाले चारों काबू

Wed, 20 Nov 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
dispute for gauva tree, four arrest
मोहाली/खरड़। मुल्लांपुर में दो चचेरे भाइयों में अमरूद के पेड़ को लेकर हुए विवाद में गोली और चाकू चलाने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपी पकड़ लिए। पुलिस का दावा है कि केस 24 घंटे में हल कर लिया गया। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ पम्मा, गगनदीप सिंह, शौकी व नरेश शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की राइफल डबल बैरल 12 बोर, तीन कारतूस व दो चले कारतूस बरामद किए हैं। वहीं वारदात में प्रयोग की गई आई 20 कार भी बरामद कर ली गई है। मुल्लांपुर थाने के एसएचओ हरमनप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया तो जज ने उनका तीन दिन का पुलिस रिमांड दे दिया।
विज्ञापन

मामले में जसविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि गुरप्रीत सिंह उसका चचेरा भाई है। उनका गांव में एक पुश्तैनी मकान है जो कि काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। वह रविवार शाम को मां के साथ वहां पर सफाई करने के लिए गया था। इस दौरान उसने सफाई करते हुए वहां पर उगे अमरूद के पेड़ को उखाड़ दिया। इसी बीच वहां पर उसका चचेरा भाई गुरप्रीत सिंह अपने साथ ही नरेश, गगनदीप व शौकी के साथ आकर उससे उलझ गया। इस दौरान उसने अपनी राइफल से गोली चला दी। वह एकदम झुककर बच गया। गोली के छर्रे वहां से गुजर रहे दो बुजुर्गों शीतल व अजीत सिंह को लगे। इसके बाद गगनदीप व शौंकी ने उस पर चाकू से सिर व कंधे पर कई वार किए जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट व हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed