{"_id":"68e6adee8694a3a03f0e5caf","slug":"dilpreet-appointed-as-new-sp-city-gagandeep-dsp-intelligence-mohali-news-c-71-1-spkl1025-134379-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दिलप्रीत नए एसपी-सिटी, गगनदीप डीएसपी इंटेलिजेंस नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दिलप्रीत नए एसपी-सिटी, गगनदीप डीएसपी इंटेलिजेंस नियुक्त
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस में बड़े फेरबदल के तहत चार एसपी और एक डीएसपी का मोहाली में तबादला किया गया है। पंजाब सरकार ने हाल ही में 2 आईजीपी, 1 डीआईजी और 52 एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए थे।
मोहाली स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में संगरूर से दिलप्रीत सिंह को एसपी (सिटी) मोहाली नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुखनाज सिंह एसपी (स्पेशल ब्रांच), मोहित अग्रवाल एसपी (मुख्यालय), तलविंदर सिंह गिल एसपी (ऑपरेशन) और हरबीर सिंह अटवाल एआईजी (एनआरआई) मोहाली में तैनात होंगे।
डीएसपी गगनदीप सिंह को इंटेलिजेंस मुख्यालय में तैनात किया गया है। उनकी तैनाती पदोन्नति के बाद हुई है। इसी तरह, सुखनाज सिंह, मोहित अग्रवाल और तलविंदर सिंह गिल को भी पदोन्नति के बाद एसपी के पद पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
इस बदलाव के तहत, एसपी सिटी सिरिवेनेला को एसपी सिटी अमृतसर, एसपी मुख्यालय रमनदीप सिंह को एसपी औद्योगिक सुरक्षा, और एसपी दीपिका सिंह को एसपी मुख्यालय मोहाली के साथ-साथ एसपी एजीटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।