फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Digital Women's Ramlila begins today; 108 women and girls will appear in the roles of various characters

Mohali News: डिजिटल महिला रामलीला आज से, 108 बहन-बेटियां विभिन्न पात्रों की भूमिका में नजर आएंगीं

Sun, 11 Oct 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Digital Women's Ramlila begins today; 108 women and girls will appear in the roles of various characters
जीरकपुर। ‘जड़ों से जुड़ो’ संस्था प्रथम डिजिटल महिला रामलीला का पांचवां मंचन 11 अक्तूबर से करेगी। शुक्रवार को चिनार होम्स, पीरमुछल्ला, ढकोली में इसका भूमि पूजन किया गया। आयोजक एकता नागपाल और विकास नागपाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस पूजन में भाग लिया। एकता नागपाल ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे। आयोजन समिति के संजीव सूद ने जानकारी दी कि इस वर्ष रामलीला में 108 बहन-बेटियां मंच पर विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाएंगी। यह प्रस्तुति महिला सशक्तीकरण की एक मिसाल प्रस्तुत करेगी। रामायण के विभिन्न पात्रों को महिलाओं और बेटियों द्वारा मंचित किया जाएगा। आधुनिक प्रकाश, ध्वनि, डिजिटल और एआई तकनीक का प्रयोग कर इसे तैयार किया गया है। यह पहल भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समरसता को एक मंच पर लाने का प्रयास है।
विज्ञापन

आयोजन में शामिल होंगी विशिष्ट हस्तियां

इस विशेष आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां भी शामिल होंगी। ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी महाराज और डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। किन्नर अखाड़ा, जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर भी मौजूद रहेंगी। भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल भी विशेष रूप से उपस्थित होंगी। इसके अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, महंत रवींद्र पुरी जी महाराज और चंडीगढ़ पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह भी अलग-अलग दिनों में इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed