फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Difficulties in vaccination due to lack of vaccine in VIP minister's health district, people going back disappointed from centers

सेहत मंत्री के वीआईपी जिले में ही वैक्सीन की कमी से टीकाकरण में दिक्कत, केंद्रों से निराश होकर वापस जा रहे लोग

Wed, 19 May 2021 01:49 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Difficulties in vaccination due to lack of vaccine in VIP minister's health district, people going back disappointed from centers
मोहाली। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण करवाने के लिए आ रहे लोगों को काफी धक्के खाने पड़ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण सेहत मंत्री के जिले में ही लोग टीकाकरण के लिए परेशान हो रहे हैं। ऐसे में पंजाब के अन्य जिलों में क्या हालात होंगे, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जबकि टीकाकरण केंद्रों में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को उचित जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं। हालात यह हैं कि टीकाकरण शिविर कहां पर लगने हैं इसकी भी जानकारी प्रशासन की ओर से सार्वजनिक नहीं जा रही है। लोगों को इसके लिए जगह-जगह भटक कर परेशानी उठानी पड़ रही है
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में काफी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल में केवल को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों का ही टीकाकरण किया गया। जबकि पहली डोज का टीका लगवाने के लिए यहां पहुंचे लोगों को वापस घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से लोगों को अगले सोमवार को आने के लिए कहा गया है। कुछ बुजुर्गों को इसलिए वापस भेजा गया क्योंकि उन्होंने पहली डोज कोविशील्ड की लगवाई थी और दूसरी डोज भी यहीं लगनी थी। जबकि इस दौरान को-वैक्सीन का ही टीका लगाया जा रहा था। वहीं, रजिस्ट्रेशन करवाकर पहली डोज के लिए पहुंचे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंधी फेज-दो निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने टीकाकरण के लिए अप्वाइंटमेंट ली थी। लेकिन टीकाकरण किए बिना ही वापस जाना पड़ रहा है। ऐसी ही हालात सभी केंद्रों पर है। जबकि ड्राइव थ्रू टीकाकरण शिविर बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
सरकारी कॉलेज में टीकाकरण के इंचार्ज डॉक्टर विक्रम ने बताया कि फिलहाल हमारे पास को-वैक्सीन ही उपलब्ध है। इसकी केवल दूसरी डोज ही लगाई जा रही है। लोगों की संख्या काफी होने की वजह से सरकारी कॉलेज में टीकाकरण शुरू किया गया था। इस समय तीन डॉक्टर टीकाकरण की देखरेख की लिए मौजूद हैं। वहीं रतन कॉलेज की नर्सों के यहां आ जाने से टीकाकरण की प्रक्रिया आसानी से हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed